‘दरभंगा में बाढ़ की स्थिति पर अलर्ट हुई बिहार सरकार’

 नुकसान कम करने वाला प्लान तैयार,  डिप्टी सीएम का दावा

दीपक कुमार तिवारी

पटना/दरभंगा। देश के उत्तरी हिस्से से अब मानसून का वापस लौटना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में लौटता मानसून फिलहाल सक्रिय है। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश और जलाशयों से छोड़े गए पानी की वजह से बिहार के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोगों से सजगता बरतने की अपील की है।
सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि सरकार दरभंगा और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में बने बाढ़ जैसे हालात पर बहुत सजग है। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन भी काफी चौकसी बरत रहा है, जिससे लोगों को नुकसान कम से कम हो। सोमवार को हमारे विभाग के लोग वहां गए हैं और हम बैठक कर रहे हैं ताकि आपदा से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि हाल ही में जलाशयों से 6,61,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से राज्य के निचले इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। हम इस मामले में काफी सजगता बरत रहे हैं। हमारी सरकार की सजगता के कारण जानमाल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। हर जगह लोग सतर्क हैं और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार के आपदा पैकेज की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की घोषणा पहले ही कर दी है। इस विषय पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर स्थायी समाधान खोजने के लिए प्रयासरत हैं। वैशाली और मुजफ्फरपुर के जिला अधिकारियों से भी मेरी बातचीत हुई है। वे स्थिति पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि राहत कार्यों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें जानवरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि हम इस विपदा से जल्द से जल्द उबर सकें।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम