आरा में गंगा का कहर : 5 मकान पानी में विलीन -जवइनिया गांव में बाढ़ से 300 परिवारों ने छोड़े अपने घर

आरा। बिहार के भोजपुर जिले में गंगा नदी का कहर जारी है। शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गांव में बाढ़ के पानी ने भारी तबाही मचाई है। कई घर बह गए हैं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। जवइनिया गांव में गंगा नदी का जलस्तर रातोंरात बढ़ गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया। अब तक चार-पांच घर नदी में समा चुके हैं और दस से ज़्यादा घर खतरे में हैं। नदी किनारे रहने वाले करीब 300 लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं तो कुछ लोग गांव के सरकारी स्कूल में रहने को मजबूर हैं।
जवइनिया गांव में घर के साथ-साथ लोग अपने सपनों को, अपनी उम्मीदों को भी पीछे छोड़ने को मजबूर हैं। गंगा नदी को देखकर बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सभी के चेहरे पर दहशत और बेबसी साफ़ झलक रही है। कई माताएं अपने दूधमुंहे बच्चों को गोद में लिए हुए हैं तो कोई अपने बच्चों को कंधे पर बिठाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहा है। लोग ट्रैक्टरों की मदद से अपने घरों से सामान निकाल रहे हैं। जितना सामान हो सकता है, लोग अपने साथ ले जा रहे हैं। दरवाज़े, खिड़कियां, बर्तन, लोग सब कुछ सर पर उठाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं।
बाढ़ पीड़ितों की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। पिछले कई दिनों से लोग भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे, बूढ़ी माँएं, जो अपने घर छोड़कर बाहर आये हैं, उन्होंने कल से कुछ नहीं खाया है। घर उजड़ चुका है, खाने बनाने के लिए कोई जगह नहीं बची है। लगभग आठ साल बाद गंगा ने इतना भयानक रूप दिखाया है। लोग रात-रात भर जागकर काट रहे हैं।
इस बीच जिला प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई है। शाहपुर के विधायक राहुल तिवारी भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहे हैं। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहा है ताकि जान-माल का नुकसान कम से कम हो।

  • Related Posts

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?  

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?  

    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    • By TN15
    • June 25, 2026
    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    धर्म और राज्य को पृथक करो

    • By TN15
    • June 25, 2026
    धर्म और राज्य को पृथक करो

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट!