भोजपुर गायक टुनटुन यादव के प्रोग्राम में ताबड़तोड़ फायरिंग

 श्रद्धांजिल सभा में शक्ति प्रदर्शन

 आरा। बिहार में एक श्रद्धांजलि सभा में खुलेआम फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहिया थाना क्षेत्र के भीम पट्टी बेलवनिया गांव में हुई इस घटना में सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं। भोजपुरी गायक टुनटुन यादव के कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक राइफल लहराते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। फायरिंग के दौरान गायक टुनटुन यादव भी सहमे दिख रहे हैं। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, मंच पर मौजूद दोनों महिला डांसर किनारे चली गईं। हालांकि, गायक टुनटुन यादव की मौजूदगी दिख रही है। उनके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, उनमें दो लड़के ताबड़तोड़ फायरिंग पर फायरिंग किए जा रहे हैं।
फायरिंग की ये घटना जगवली यादव की श्रद्धांजलि सभा के दौरान हुई। इसी कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए भोजपुरी कलाकारों को बुलाया गया था, जिसमें टुनटुन यादव भी आए थे। वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक हाथों में राइफल लिए स्टेज पर फायरिंग कर रहे हैं। डांसर और गायक सहमे हुए दिख रहे हैं, लेकिन वो बेखौफ गोलियां चलाते रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात भर फायरिंग होती रही। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, अपने आप में बड़ा सवाल है। इन सबके बीच, पुलिस का दावा है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। जबकि 112 पेट्रोलिंग के जमाने में इस तरह की जानकारी नहीं होना भी सवाल खड़ा करता है।
इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। भोजपुर एसपी राज ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शस्त्र और लाउडस्पीकर अधिनियम के तहत 3 नामजद समेत 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया