ग्रेटर नोएडा में हुआ फेलिक्स हॉस्पिटल का सॉफ्ट लांच

 डॉ. डी.के. गुप्ता ने किया ग्रेटर नोएडा में फेलिक्स हॉस्पिटल का शुभारंभ, कहा ग्रेटर नोएडा के लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

 फेलिक्स हॉस्पिटल ने कुछ दिन पहले ही किया है चौहान संजीवनी हॉस्पिटल का टेकओवर

ऋषि तिवारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के प्लॉट नंबर एनएच – 14 ब्लॉक सी, गामा 1 में सोमवार को चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता और निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता ने फेलिक्स हॉस्पिटल में पूजा अर्चना कर हॉस्पिटल का सॉफ्ट लांच किया। डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि फेलिक्स हॉस्पिटल जो अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है कुछ दिन पहले ही चौहान संजीवनी अस्पताल का आधिकारिक रूप से टेकओवर किया है। सोमवार को इसका नए तरीके से विधिवत शुभारंभ किया गया है।

अस्पताल अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयास में है। अस्पताल को टेक ओवर के बाद बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें AI से लैश कैथ लैब, 1.5 टेसला MRI, एडवांस CT मशीन, मॉडुलर OT, ICU एवं अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी |इस नए और उन्नत अस्पताल का उद्देश्य है कि ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। हमारा लक्ष्य न केवल रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें एक ऐसा वातावरण भी प्रदान करना है जो संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखे। ग्रेटर नोएडा के फेलिक्स अस्पताल में भी मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और सस्ती दरों पर मिले।

फेलिक्स अस्पताल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में अब कुल मिलकर 800 बेड्स लाने वाला है। फेलिक्स ने नोएडा में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से नोएडा के अनेक सेक्टर्स में अस्पताल, पॉलीक्लीनिक एवं मेडिकल रूम स्थापित किए है। जिसमें नोएडा के सेक्टर 137, सेक्टर 135, सेक्टर 100, सेक्टर 143, सेक्टर 150, सेक्टर 144, सेक्टर 168, दिल्ली का न्यू अशोक नगर एवं ग्रेटर नोएडा शामिल है। अस्पताल को विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे एबीपी न्यूज, जी न्यूज, दैनिक जागरण, रोटरी क्लब, एसोचैम एवं फिक्की) पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सम्मान मिल चुका है। फेलिक्स हॉस्पिटल की मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य नए अस्पताल के माध्यम से अपने चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाना और ग्रेटर नोएडा के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।इस टेक ओवर के साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि वे ग्रेटर नोएडा के नए फेलिक्स हॉस्पिटल में नई सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार करेंगे, जिसमें 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेष चिकित्सा क्लिनिक और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक के साथ -2 हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, और ऑन्कोलॉजी जैसी विशेषताएं शामिल होंगी।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!