नीतीश कुमार ने छपरा दौरे पर छात्रावासों और ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन किया

 छपरा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को छपरा के एक दिवसीय दौरे पर थे। उन्होंने मढ़ौरा और अमनौर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। मढ़ौरा में उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 300-300 छात्रों की क्षमता वाले दो नए छात्रावासों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भी उद्घाटन किया। सीएम की ओर से कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने अमनौर में प्रसिद्ध अमृत तालाब का भी दौरा किया और उसकी स्थिति का जायजा लिया। ग्राम पंचायत अपहरण में लगाए गए स्टॉल का भ्रमण और विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों को चेक, पर्चा और चाबी भी वितरित किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। आम कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि, मुख्यमंत्री ज्यादा देर तक नहीं रुक सके। इस अवसर पर सारण के बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, भाजपा-जेडीयू के जिलाध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीुष की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तरह से चुस्त और दुरुस्त व्यवस्था को लेकर मजबूती के साथ दिखे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बीजेपी और जेडीयू नेताओं-कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    • By TN15
    • June 25, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    • By TN15
    • June 25, 2026
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा