बेदम सड़के – बेहाल जनता! जब निकलेगा दम तब जागेगा प्रशासन?

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की देख रेख में मटियाला विधानसभा की मुख्य एवम व्यस्तम सड़के खस्ताहाल, जनता की जान की कोई परवाह नही: रणबीर सिंह सोलंकी

केंद्र व राज्य सरकार के वर्चस्व की लड़ाई, दिल्ली बना लापरवाह/भ्रष्ट अधिकारियों की राजधानी 

नई दिल्ली: मटियाला विधानसभा की सड़के खस्ताहाल है लेकिन प्रशासन सो रहा है, क्या दिल्ली की जनता की जिंदगी इतनी सस्ती है की कोई सुध नहीं ले रहा है।

इस विधानसभा की मुख्य एवम वयस्तम सड़को का जब यह हाल है तो बाकी रास्तों का तो भगवान ही मालिक है सही सुना, आजकल दिल्ली की जनता भगवान भरोसे ही जिंदगी जी रही है। क्योंकि दिल्ली का हर विभाग बंदर बांट कहानी का किरदार बंदर बना हुआ है और अधिकारी मलाई खा रहे है।

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सीवर डालने के लिए रोड कटिंग के बाद मटियाला विधानसभा की कई सड़को पर रेस्ट्रोटेशन के लिए एक करोड़ से अधिक पैसा कई विभागों को दिया गया जिसमे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को लगभग 27 लाख (2021- 2022) में, पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) को 5 लाख से अधिक (2022) में तथा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को लगभग 83 लाख (2021- 2022) में दिया जा चुका है लेकिन इन सभी विभागो ने इतने साल बीत जाने के बाद भी उन सड़कों की सुध नहीं ली है।

रणबीर सोलंकी, समाजसेवी व चेयरमेन (फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रीक्ट वेलफेयर फोरम, दिल्ली) ने डीडीए को शिकायत पत्र दिया जिसमे द्वारका डाबरी रोड डीटीसी बस डिपो द्वारका से. 2 के साथ, ग्रेट मिशन स्कूल, द्वारका से. 5, तथा मधु विहार (आदर्श अपार्टमेंट द्वारका से. 3) बस स्टैंड से आकाश हॉस्पिटल, द्वारका से. 3 तक की सर्विस रोड कदम कदम पर गड्ढों से भरी पड़ी है, सड़को का हाल बयां किया और कहा की अगर किसी सड़क का पुनर्निर्माण या मरम्मत होती भी है तो वोह सड़के एक महीने के भीतर दम तोड देती है और फिर सड़को का हाल जर्जर हो जाता है इसलिए उन्होंने मुख्य अभियंता, जिला अधिकारी, उपराज्यपाल से मांग की है जब भी रोड बनाने वाला मैटेरियल बने उसकी जांच हो, वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए एवम संबधित विभाग के अधिकारी मौके पर अपने पर्यवेक्षण में काम करवाए और उनकी जवाबदेही तय हो साथ ही तीनों विभागो को जो सालों पहले डीजेबी अधिशाषी अभियंता (सी) डीआर XIV द्वारा 1 करोड़ से अधिक पैसा सड़क के रेस्टोरेशन के लिया मिला उसकी एसीबी जांच की जाए।
– महेश मिश्रा

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026