एक माह पूर्व हुई चोरी का अभी तक नहीं खुलासा, उच्च अधिकारियों से मिलने के वावजूद ढाक के तीन पात
देव मणि शुक्ल
नोएडा आर डब्लू ए पॉकेट 7 सेक्टर 82 में एक महीने पूर्व एक ही रात में 7 फ्लैटों में हुई चोरी का अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। इस मामले को लेकर आर डब्ल्यू ए का प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर नोएडा से मिला और पॉकेट में एक माह पहले हुई चोरियों के विषय में ज्ञापन दिया, प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि पॉकेट सात में एक महीने पहले सात घरों में चोरियां हुई थी ,जिसमें कुछ लोगों की पूरे जीवन की कमाई चली गई और अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है इस विषय को लेकर आर डब्ल्यू ए ने चौकी इंचार्ज ,थाना प्रभारी फेस टू,असिस्टेंट कमिश्नर आफ पुलिस ,डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस आदि सभी पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक ना तो चोर पकड़े गए हैं और ना ही माल बरामद हुआ है। ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है।
हमारी सोसाइटी पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर है और फिर भी अपराधी बेझिझक इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से कहा अगर इस घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ, तो समस्त पॉकेटवासी अनशन और धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
इस अवसर पर आर डब्लू ए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, आर डब्लू ए उपाध्यक्ष रवि राघव, सुशील पाल, श्री राम त्रिपाठी ,राजवीर सिंह, राजेश पाठक, सुभाष शर्मा, मनोज झा आदि सोसाइटी के लोग उपस्थिति रहे।







