शादी का झांसा देकर नाबालिग को छपरा से ले गया मध्य प्रदेश

 पुलिस ने सिंगरौली से पकड़ा तो हुआ बड़े नेटवर्क का खुलासा

 छपरा । बिहार के सारण जिले से बीते दिनों एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी। मामला गरखा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली गायब हुई नाबालिग लड़की को बिहार पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से बरामद किया है। बताया जाता है कि शादी का झांसा देकर लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि गरखा थाना क्षेत्र की निवासी नाबालिग लड़की के बारे में सूचना मिली थी कि शादी झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पहले कोलकाता में उसकी मौजूदगी के बारे में पता चला, लेकिन बाद में ठिकाना बदल दिया गया और मध्यप्रदेश के सिंगरौली में उसके होने की बात पता चली। वहां पुलिस सोमवार को पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सारण की लड़की के अलावा चार अन्य नाबालिग लड़कियों को भी बरामद किया गया है, जो मध्यप्रदेश की ही रहने वाली थीं। उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए वहां की पुलिस के हवाले कर दिया गया। एमपी पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में संभवत: कोई गिरोह संलिप्त हो सकता है, जो प्रलोभन देकर नाबालिग लड़कियों का अपहरण करता है। उन्होंने बताया कि छापेमारी से पहले ही गिरोह के सदस्य फरार हो चुके थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। फिलहाल लड़की के परिजनों को उसकी सूचना दे दी है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला