बिहार की तुलना महाभारत से क्यों?

 राजद एमएलए ने तेजस्वी को बताया युधिष्ठिर, सीएम नीतीश पर भी की टिप्पणी

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में आज के हालात को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक विधायक ने महाभारत काल से जोड़ा है। राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि जैसे महाभारत में अन्याय का बोलबाला था, वैसे ही आज बिहार में भी अन्याय और अत्याचार हो रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव की तुलना युधिष्ठिर से करते हुए कहा कि तेजस्वी ही बिहार में न्याय स्थापित करेंगे। मीडिया से बातचीत में आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सबसे पहले सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मना रही है। हम सभी श्रीकृष्ण के आदर्शों को मानते हैं और उन्हें अपने जीवन में उतारने की कोशिश करते हैं।
आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बिहार में गरीबी, अशिक्षा और पलायन सबसे ज्यादा है। बिहार की हालत बहुत खराब है। बिहार के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भी एनडीए की सरकार है और बिहार में भी एनडीए की सरकार है, लेकिन दोनों मिलकर भी बिहार की हालत नहीं सुधार पा रहे हैं। बिहार की जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। बिहार में न्याय के लिए तेजस्वी यादव को युधिष्ठिर बनाना होगा।
शाहीन ने कहा, ‘बिहार में नीतीश कुमार भीष्म पितामह की भूमिका में हैं। सब देखते हुए भी कुछ नहीं करते हैं। मांझी द्रोणाचार्य की भूमिका में हैं। चिराग पासवान भी सगा संबंधी की तरह कर्ण की भूमिका में विवश हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘ये सारे लोग अपने हैं, लेकिन अन्याय अधर्म के साथ रहने के लिए विवश हैं। इसलिए भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण के भरोसे बिहार को कब तक छोड़े रहेंगे। बिहार में न्याय की स्थापना करने के लिए अब युधिष्ठिर (तेजस्वी) बागडोर संभालेंगे, तब बिहार में न्याय मिल पाएगा।’
उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि जैसे श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर में युधिष्ठिर को राजा बनाया। इसके बाद युधिष्ठिर ने न्याय की स्थापना की थी, वैसे ही बिहार में भी तेजस्वी यादव न्याय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमलोगों को तेजस्वी यादव को बिहार का राजा बनाना है। तभी वो बिहार में न्याय की स्थापना करेंगे।’

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi