फेसबुक पर युवक से हुआ प्रेम तो महिला ने ‘प्यार’ पाने के लिए 3 साल की ‘बेटी’ का किया कत्ल

 सच्चाई जानकर सभी दंग

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मां ने अपने प्रेमी के लिए अपनी तीन साल की बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची का शव एक सूटकेस में बंद करके घर की छत से फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके प्रेमी के बहनोई के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके की है। शनिवार को एक बंद सूटकेस से एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि बच्ची की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग जानकी बल्लभ शास्त्री मार्ग निवासी मनोज कुमार की तीन वर्षीय बेटी मिस्टी के रूप में हुई है।मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कुछ दिन पहले मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक बंद सूटकेस के अंदर से एक मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया था। मामले में पुलिस मौक़े पर पहुंच जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन घटना के बाद से ही मृतक बच्ची की मां अपने घर से फरार पाई गई थी जिसके बाद पुलिस टीम लगातार मामले में अनुसंधान कर आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इस दौरान मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र से मृतक बच्ची कि मां काजल को उसके प्रेमी के बहनोई के घर से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि उसे फेसबुक के जरिए एक युवक से प्यार हुआ लेकिन उसका प्रेमी उसकि बच्ची को अपनाने को तैयार नहीं था। पुलिस पूछताछ में काजल ने बताया कि वह अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती थी और उसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। जब काजल को लगा कि उसका प्रेमी उससे दूर जा रहा है तो उसने अपनी बच्ची को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। घटना वाले दिन काजल का पति दुकान गया हुआ था और घर के नीचे रहने वाला किरायेदार डॉक्टर भी कहीं बाहर गया हुआ था।
काजल ने पुलिस को बताया कि “शुक्रवार को पति के दुकान जाने के बाद और घर के नीचे रहने वाले किराएदार डॉक्टर से दिखाने के लिए जाने के बाद पूरा घर खाली था।” इस मौके का फायदा उठाकर काजल ने मिस्टी की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर अपने ही घर में रखे गए सूटकेस में उस बच्ची के डेड बॉडी को डालकर और घर के बगल में फेंक दिया। इसके बाद वह घर से जेवर, पैसे और आधार कार्ड लेकर अपने प्रेमी के पास भाग गई।
पुलिस काजल के मोबाइल को ट्रेस कर रही थी। उसका आखिरी लोकेशन रामपुरहरि थाना क्षेत्र में मिला था। पुलिस लगातार रामपुरहरि थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी। आखिरकार, पुलिस ने काजल को घटना के 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।यह घटना मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली है। काजल ने अपने अवैध प्रेम और क्षणिक सुख के लिए अपने परिवार को बर्बाद कर दिया। उसने अपनी बच्ची की हत्या की, अपने पति को धोखा दिया और अपने प्रेमी को भी इस बात की जानकारी नहीं दी कि उसने अपनी बच्ची की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद सवाल उठता है कि आखिर काजल को क्या मिला?

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    • By TN15
    • October 18, 2026
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह