हैलो! ‘मैं अध्योध्या को बम से उड़ा दूंगा’, फोन पर धमकी देने वाला शख्स जमुई से गिरफ्तार

 पटना/जमुई। आयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने जमुई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स से कड़ी पूछताछ की जा रही है। हालांकि गिरफ्तार शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, जो ख़ैरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। मामले को लेकर यूपी के आयोध्या जिला के कैंट थाना के एसआई राजेश कुमार और कांस्टेबल राजेश यादव गुरुवार को ख़ैरा थाना पहुंचे और आरोपित विक्षिप्त से धमकी देने मामले की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मानसिक संतुलन बिगड़े होने की वजह से वह कुछ बताने में असमर्थ है।
कैंट थाना के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को कैंट इलाके के रहने वाले प्रवीण कुमार पांडेय के मोबाइल पर एक नंबर से फोन किया गया था। फोन करने के दौरान अचानक गाली-गलौज किया जाने लगा और आयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मामले में 21 अगस्त को कैंट थाना में अप्राथमिकी दर्ज की गई थी। उंसके बाद वेलोग ख़ैरा पहुंचे हैं।
प्रशिक्षु डीएसपी सह ख़ैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि 21 अगस्त को आयोध्या के कैंट थाना की पुलिस की ओर से एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को सूचना दी गई थी कि एक मोबाइल नंबर से कैंट इलाके के प्रवीण कुमार पांडेय नामक व्यक्ति को फोन कर आयोध्या उड़ाने की धमकी दी गई है।
उसके बाद एसपी डाक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उसके बाद तकनीकी अनुसंधान के तहत उक्त मोबाइल नंबर का लोकेशन पता किया गया जो ख़ैरा थाना क्षेत्र का पाया गया।
इस दौरान छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया लेकिन उक्त व्यक्ति मानसिक तौर पर विक्षिप्त निकला, जो कुछ बताने में असमर्थ हैं, लेकिन उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया