Bihar : भारत बंद का दिखा व्यापक असर

दीपक कुमार तिवारी

पटना । सीतामढ़ी में एससी/एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने की सुप्रीम कोर्ट की राय के विरोध में कई संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था। सीतामढ़ी जिले के शहरी क्षेत्रों में सुबह में कुछ घंटों के लिए बंद का असर दिखा। करीब 12 बजे के बाद स्थिति सामान्य होती चली गई। शहर की दुकानें खुलने लगी। गाडियां सड़क पर दिखने लगी। पुलिस की मुस्तैदी के चलते बंद समर्थक हुड़दंग/उपद्रव नहीं कर सके। हालांकि कुछ छोटी-छोटी घटनाओं को छोड़ दें तो बंद शांतिपूर्ण रहा। इधर, बैरगनिया में भारत बंद के समर्थकों ने वहां के पूर्व प्रमुख के पति को लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। उनका इलाज स्थानीय सीएचसी में हुआ। फिर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिहार के कटिहार जिले में भारत बंद का असर देखने को मिला। यहां भीम आर्मी और आरजेडी के साथ अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बंद बुलाया। पूरे शहर की दुकानें बंद रही। सुबह से आरक्षण बचाओ और संविधान बचाओ नारे के साथ कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। कटिहार के शहीद चौक पर भीम आर्मी, आरक्षण बचाओ आदिवासी विकास परिषद, बहुजन समाज पार्टी और राजद के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोग बैट और बॉल लेकर आ गए और बीच सड़क पर क्रिकेट खेलने लगे। इस दौरान पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. रामप्रकाश महतो, मनिहारी के मुख्य पार्षद लाखो यादव, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान सहित बंद में शामिल संगठन के लोग क्रिकेट खेलते दिखे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैमूर में भारत बंद का असर साफ दिखा। एससी-एसटी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चक्का जाम कर दिया। भभुआ पटेल चौक से लेकर एकता चौक और जिला समाहरणालय तक भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय नेता लल्लू पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ इतना बड़ा जनाक्रोश है। केंद्र सरकार आरक्षण हटाना चाहती है। केंद्र का ये सपना कभी पूरा नहीं होगा। हमारे संविधान के साथ छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही मुन्ना प्रसाद वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण में एससी एसटी में क्रीमीलेयर और वर्गीकरण की बात करती है, तो हम सुप्रीम कोर्ट से पूछना चाहते है कि पूरे देश में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1098 जज हैं। जिसमे एससी-एसटी के मात्र 50 जज भी नहीं हैं। ये सब बिल्कुल भी नहीं चलेगा।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ भारत बंद का समर्थन करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। पप्पू यादव बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और जय भीम के नारे लगाते रहे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश की जनता ने आज स्वतः ही भारत बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में अब नौकरी नहीं बची है और वहां आरक्षण भी नहीं है। वहीं साजिश के तहत सरकार ने आरक्षण को खत्म करने की योजना बना रखी है। उन्होंने कहा कि अब ना आरक्षण होगा ना परीक्षा होगी। यानी कुछ लोग अधिकारियों का चयन करेंगे। ऐसी व्यवस्था का पप्पू यादव विरोध करता है।
अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर अररिया और इसके आसपास इलाके में आंशिक रूप से दिखाई पड़ा। बंद के समर्थक नेशनल हाईवे एनएच 27 सड़क पर उतरे और नेशनल हाईवे को जाम कर गाड़ियों के आवागमन को बाधित किया। वहीं ट्रेनों के परिचालन पर किसी तरह का कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। जिले भर में स्कूल, कॉलेज से लेकर बाजार और सरकारी कार्यालय पूरी तरह खुले रहे। आम दिनों के तरह शहर की गतिविधियां जारी रही। बंद को लेकर एसपी के निर्देश पर सभी थाना की पुलिस अलर्ट मोड में रही और पुलिस की गाड़ी लगातार गश्त करते देखी गई।
सुप्रीम कोर्ट के दिए गए अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षण में वर्गीकरण संबंधित आदेश के विरूद्ध में भारत बंद का असर बुधवार को मुजफ्फरपुर में भी देखने को मिला। इंटरनेट मीडिया पर 21 अगस्त को भारत बंद की पूर्व से घोषणा के बाद सुबह से ही मुजफ्फरपुर जिले में एंट्री करने वाले सभी एनएच को जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। आपको बता दें कि एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज यानी 21 अगस्त को देशभर भारत बंद रहा। भारत बंद का असर सुबह से ही दिखा। बिहार के मुजफ्फरपुर में बाजार बंद रहा। एनएच को जाम कर दिया गया। एससी यानी अनुसूचित जाति और एसटी यानी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का आह्वान किया है। इस भारत बंद को राजद, बसपा, जेएमएम और भीम आर्मी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आज के भारत बंद का समर्थन किया है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’