भाजपा द्वारा घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। शुक्रवार को नोएडा भाजपा द्वारा ज़िला कार्यालय सेक्टर 116 में हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया रहे। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने शुरू हो रही हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण बिंदु बताये। उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर विगत कई वर्षों से हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते आ रहे हैं।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में कहा था कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, हर घर तिरंगा अभियान। उसी अभियान को लेकर पार्टी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12, व 13 अगस्त, 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटरसाईकिलों से हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे।
12-14 अगस्त, 2024 को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस- पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं अमर बलिदानियों, व महापुरषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे। 13, 14 व 15 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जनपदों में गोश्ठी का आयोजन करेगी तथा मौन जुलूस भी निकालेगी। इसके साथ ही विभाजन की विभीशिका को प्रदर्षित करती हुई प्रदर्षनी भी लगाई जाएगी। जिला केंन्द्रो पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धॉंजलि दी जायेगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी बडे़ पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे साथ ही प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।

ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को ये विश्वास दिलाया कि नोएडा का हर कार्यकर्ता इस अभियान में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्यरत रहेगा और ज़्यादा से ज़्यादा जन भागीदारी सुनिश्चित करेगा। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी, जुगराज सिंह चौहान, योगेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, तिरंगा यात्रा संयोजक नरेश शर्मा, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, युद्धवीर चौहान, महेश अवाना, एसपी चमोली, अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल, चमन अवाना, रवि यादव, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, गोपाल गौर, निर्मल सिंह, कल्लू सिंह, पंकज झा, प्रदीप चौहान, रवि प्रधान, शिवांश श्रीवास्तव, प्रसेनजीत मैत्रा, राम निवास यादव, प्रज्ञा पाठक, शिवानी शरद, मधु मेहरा आदि लोग मौजूद रहे!

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi