लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा ने एसपी के पद से दिया इस्तीफा

राम नरेश

पटना। बिहार में दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पुलिस मुख्यालय को सौंप दिया है, लेकिन अभी तक मुख्यालय ने उनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है। काम्या मिश्रा 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

काम्या मिश्रा को बिहार में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता है। ग्रामीण एसपी बनने से पहले, वह पटना के सचिवालय थाने में तैनात थीं। काम्या मिश्रा ने बहुत कम उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं और उन्हें हिमाचल कैडर से बिहार कैडर में स्थानांतरित किया गया था।

काम्या मिश्रा ने पटना में गाय घाट शेल्टर होम केस जैसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की है। काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी एक आईपीएस अधिकारी हैं। वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। इस ‘सुपर कॉप कपल’ ने उदयपुर में शादी की थी। अवधेश ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है।

काम्या मिश्रा के अचानक इस्तीफे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। काम्या मिश्रा एक तेज-तर्रार और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में दरभंगा पुलिस ने अपराध के खिलाफ कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए थे।

उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड को चार से पांच घंटे के अंदर सुलझाने में कामयाबी पाई थीं। देखना होगा कि पुलिस मुख्यालय उनके इस्तीफे पर क्या फैसला लेता है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार