पटना ज़ू में बांस से बन रही देश की पहली नेचर लाइब्रेरी

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार की राजधानी पटना में नेचर लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इस खास तरह की लाइब्रेरी को बनाने के लिए पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। ये लाइब्रेरी पूरी तरह से असम के खास बैम्बू से बन रही है। जिसको बनाने में लगभग 8 लाख रुपए की लागत आ रही है। इसका उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार इसी महीने करेंगे।

बिहार की राजधानी पटना में देश की पहली नेचर लाइब्रेरी का निर्माण हो रहा है। और यह लाइब्रेरी पटना ज़ूमें अब लगभग तैयार हो चुकी है। यह लाइब्रेरी एनेक्सी के पास में बनी नर्सरी के बगल में बन रही है। नेचर लाइब्रेरी कई मायने में बेहद खास है। यह लाइब्रेरी वन्य जीव प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण बनेगा।

पटना ज़ू के डायरेक्टर सत्यजीत कुमार ने बताया कि इस लाइब्रेरी को तैयार करवाने में लगभग 8 लाख की लागत आ रही है। नेचर लाइब्रेरी पूरी तरह से असम के बैम्बू से तैयार करवाई जा रही है। लाइब्रेरी में डिस्प्ले लगाए जाएंगे और डिस्प्ले पर देश के तमाम जू के बारे में जानकारी उपलब्ध होंगे।
इसके आलावा इस लाइब्रेरी में जंगल, पटना जू, और पर्यावरण से संबंधित किताबें होंगी। छात्रों के लिए यहां पर विभिन्न तरह की कार्यक्रम आयोजित की जाएगी और तरह-तरह के पौधे भी उपलब्ध रहेंगे। पटना जू के डायरेक्टर ने यह भी बताया की इस लाइब्रेरी के माध्यम से हम लोगों को पर्यावरण और जंगली जीवन के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।

लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार की जानकारी का संग्रह होगा, जिसमें जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों और पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों का समावेश होगा। बैठने के लिए असम के केन बैम्बू से डिजाइनर टेबल कुर्सी बनाई गई है।

असम के केन बैम्बू से इस लाइब्रेरी को तैयार किया जा रहा है, जो इसे एक अनूठा और पर्यावरण-संगत स्वरूप प्रदान करता है। बिहार के दूसरे प्रदेशों में काम करने वाला कारीगरों द्वारा यह तैयार किया जा रहा है। डेढ़ महीने में इसे तैयार किया गया है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!