नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार का मामला

प्रतिपक्ष विकास में भी राजनीति करती है : नितिन नवीन

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार सरकार के मंत्री नीतिन नवीन ने कहा कि नीति आयोग सिर्फ बीजेपी का स्ट्रक्चर नहीं है, यह राज्य और देश का विषय है। सभी पार्टी के लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए। कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने तो शुरू दौर से ही विकास का विरोध करके राजनीति किया है।

बिहार सरकार के मंत्री नीतिन नवीन ने कहा कि आज विकास की बैठक है, नीति आयोग सिर्फ बीजेपी का स्ट्रक्चर नहीं है. यह राज्य और देश का विषय है। सभी पार्टी के लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए, लेकिन उनको इससे मतलब नहीं है नीति आयोग जब बैठक करती है तो हर राज्यों के विकास का मॉडल तय करती है।

फेडरल स्ट्रक्चर है। हम भी विपक्ष में रहे हैं, हम लोगों ने भी नीति आयोग को हमेशा सहयोग किया है। नितिन नवीन ने कहा कि क्या है कि यह लोग विपक्ष में बैठ नहीं सकते हैं, इनको बेचैनी हो गई। बड़े-बड़े राज्यों में जो सरकार है क्या वह नहीं चाहती है कि केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य की जनता का विकास हो। तो कहीं ना कहीं कांग्रेस ओछी राजनीति के लिए आ गई है।

उन्होंने कहा अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह नीति आयोग का विरोध कर रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा कि लेकिन क्यों विरोध कर रहे हैं, क्या वे नहीं चाहते कि विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तो इसका मतलब है कि उनकी मंशा देश और राज्य का विकास नहीं बल्कि उनकी मंशा सिर्फ राजनीति करने की है। कांग्रेस ने 70 सालों इस देश में लोगों को ठग कर सत्ता में बने रहने का प्रयास किया, कभी भी विकास के साथ और जनता के मुद्दे के साथ कांग्रेस खड़ी नहीं रही है।

वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी द्वारा नीति आयोग को बर्खास्त करके प्लानिंग कमीशन लाने की बात पर नितिन नवीन ने कहा कि ममता दीदी तो देश के किसी भी कांस्टीट्यूशनल बॉडी को नहीं मानती है। आज देखा जाय तो वह तो सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं मानती हैं, हाई कोर्ट को नहीं मानती है, गवर्नर को नहीं मानती हैं, सीबीआई को नहीं मानती हैं और ईडी को भी नहीं मानती हैं। वह क्या मानती है तो सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठ को प्रमाण पत्र देने में सबसे नंबर वन है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?