केंद्रीय बजट बिहार को समर्पित : सुरेन्द्र कुमार सिंह 

पटना/नई दिल्ली। बिहार भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को संसद में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को देश को विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने का रोड मैप करार देते हुए इसके लिए  देश के प्रधान मंत्री तथा वित्त मंत्री को हार्दिक बधाई दी और धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का जो आम बजट पेश किया है। इस बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिनमें सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल हैं। बाढ़ प्रबंधन के लिए भी बिहार को 11,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 21,400 करोड़ रुपये की लागत से पीरपैंती में 2400 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाले पावर प्लांट को मंजूरी दी गई। इस तरह से सिर्फ तीन परियोजनाओं के लिए ही राशि करीब 57.9 हजार करोड़ रुपये हो जाती है। इसके अलावा भी अन्य योजनाओं के लिए बिहार को सहायता मिली है।

सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इस बजट में बिहार के विकास और विकसित बिहार के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं, जिनसे बिहार के विकास को गति मिलेगी. बजट में बिहार की इतनी बार चर्चा आई, जिससे कई लोगों को यह शंका होने लगी कि बजट भारत का है कि बिहार का है ! औऱ सच भी है कि अगर बिहार के लिए घोषित किए गए प्रावधानों को देखते हुए स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि ‘ यह बजट बिहार को समर्पित बजट है.’ बिहार बंसी के तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी को।
  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!