पिलखी-सैदपुर पथ निर्माण को लेकर डीएम को आवेदन देकर कार्यवाई की मांग

 सावन के मद्देनजर मतलुपुर बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने के लिए भी इस पथ की उपयोगिता

 तत्काल परिचालन योग्य बनाने को लेकर पूर्व कुलपति ने भी आवेदन दिया

 पहलेजा से गंगाजल लेकर इसी पथ से आते हैं हज़ारों श्रद्धालुओं का जत्था

भवेश कुमार

मुजफ्फरपुर।जिले के पिलखी पुल से सैदपुर पथ निर्माण के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर एवं पीडीडब्ल्यूडी कार्यालय कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक आवेदन पत्र सौंपा।

वहीं श्रावण मास एवं सोमवारी के मद्देनजर क्षेत्र के अति प्राचीन मतलूपुर बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी इस सड़क के अविलंब परिचालन योग्य बनाने के मांग को लेकर मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष पूर्व कुलपति डॉक्टर गोपाल जी त्रिवेदी ने भी आवेदन पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन सौंपने वालों में ग्रामीण प्रतिनिधि के तौर पर धीरज कुमार,संतोष कुमार, अवनिश कुमार एवं अन्य थे। दिए गए आवेदन में इस सड़क की उपयोगिता एवं बदतर हालात से संदर्भित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाई का आश्वासन दिया गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!