डीएम ने की बैठक, कार्यों में तेजी को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

भवेश कुमार

मुजफ्फरपुर। बागमती परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने , विस्थापितों को पुनर्वासित करने तथा रैयतों को कैंप मोड में मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

बैठक में अवगत कराया गया कि सतत लीज के तहत कटरा अंचल अंतर्गत गंगिया परमानंदपुर मौजा के 656 रैयतों में से 265 रैयत का भुगतान कर दिया गया है शेष बचे रैयतों से वांछित कागजात की मांग की गई है। रैयतों से समन्वय स्थापित कर वांछित कागजात शीघ्र प्राप्त करने तथा भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सामान्य प्रक्रिया के तहत बर्री मौजा में रैयतों से भू अर्जन के तहत अर्जित भूमि के मुआवजा भुगतान हेतु 24 जुलाई एवं 31 जुलाई को भवानीपुर स्कूल परिसर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अंचलाधिकारी ,भूमि सुधार उपसमाहर्ता पूर्वी तथा जिला भू अर्जन पदाधिकारी को उपस्थित रहने तथा रैयतों से बांछित कागजात प्राप्त कर भूधारियों को नियमानुकूल मुआवजा राशि का कैंप मोड में शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

बागमती परियोजना के विस्थापितों को पुनर्वासित करने की भी कारवाई करने को कहा। जिस मौजा में रैयतों का जैसे-जैसे मुआवजा भुगतान होता जा रहा है उनके पुनर्वास हेतु जमीन की व्यवस्था कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल रून्नीसैदपुर को दिया। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी भी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!