मुनक नहर की दीवार टूटने की होगी जांच : उपराज्यपाल

आदित्य शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुनक नहर की दीवार टूटने के मामले की जांच करने का आदेश दिया है और जल मंत्री आतिशी ने भी हरियाणा के साथ मिलकर इसकी जांच करने को भी कहा है। मुनक नहर की दीवार टूटने से दिल्ली के चार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं।
जिससे पेयजल की आपूर्ति कल तक प्रभावित रहेगी। लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बवाना की कॉलोनियों में जलभराव के कारण बिजली की आपूर्ति भी बंद है।

दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा के मुनक कैनाल से दिल्ली में जो पानी आता है और उसकी एक वाल कल रात टूट गई। इसकी वजह से बवाना जेजे कालोनी समेत कई कॉलोनी में पानी भर गया है। मुनक कैनाल हरियाणा सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। हरियाणा सरकार ही इसको मेंटेन करता है। हरियाणा इरिगेशन डिपार्मेंट की टीम कल रात से ही काम में लगी हुई है। दिल्ली जल बोर्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है।

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा हरियाणा इरिगेशन डिपार्मेंट का पूरा सहयोग किया जा रहा है और मुनक कैनाल की वॉल को रिपेयर करने का काम कर रहे है। मुनक कैनाल में ककरोई हेड से पानी आता है। वहां से पानी रोक दिया गया है, पानी को दूसरी ब्रांच में भेजा गया है।

बता दे कि आतिशी ने कहा कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि आज दोपहर तक मुनक कैनाल में दोबारा पानी आना शुरू हो जाएगा। हरियाणा से पानी बंद करने के कारण दिल्ली के इलाकों में जल भराव अब नहीं हो रहा है। दिल्ली की एजेंसियां जिन इलाकों में जल भरा हुआ है वहां पानी की निकासी को लेकर काम कर रही हैं। जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी। खतरे की संभावना को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। जल भराव खत्म होने के बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए