संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पहचान आधारित भेदभाव को समाप्त करने का किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नरसंहार को रोकने के लिए पहचान आधारित भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने नरसंहार के पीड़ितों के अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव और गरिमा दिवस पर एक संदेश में कहा कि आज नरसंहार बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय नरसंहार और संबंधित अत्याचार अपराधों को रोकने के लिए हर बार विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया 1945 के बाद से सबसे ज्यादा हिंसक संघर्षों का सामना कर रही है। ये संघर्ष लंबे समय से चले आ रहे हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं। मानवाधिकारों और कानून के शासन की नियमित रूप से अनदेखी की जा रही है। पहचान आधारित भेदभाव तेजी से फैल रहा है और राजनीतिक हेरफेर और निजी फायदे के लिए इसका तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सभी खतरनाक चेतावनी संकेत हैं जिन पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

गुटेरेस ने कहा, “हम जानते हैं कि क्या जरूरी है। हमें पहचान आधारित भेदभाव को खत्म करना चाहिए और विविधता को एक ताकत के रूप में पहचानना चाहिए। हमें मानवाधिकारों और कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए। हमें पहले हुए अत्याचार अपराधों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। हमें सामंजस्य स्थापित कर इससे बिखरे हुए समुदायों की मदद करनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, नरसंहार को रोकने की पहली जिम्मेदारी राज्यों की है। लेकिन यह समाज के सभी लोगों की भागीदारी के बिना हासिल नहीं किया जा सकता है। युवा, धार्मिक और सामुदायिक नेता, निजी क्षेत्र और मीडिया, विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सभी की जिम्मेदारी है कि वे इसे रोकने में मदद करें। एक साथ मिलकर काम करके हम पहले की गई गंभीर गलतियों से बच सकते हैं।”

Related Posts

ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी…

Continue reading
होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

पश्चिमी एशिया में तनाव और संकट के चलते…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी