उत्तरी दिल्ली निगम में कांग्रेस दल की नेता बनीं प्रेरणा सिंह, प्रदेश कांग्रेस ने की घोषणा

नई दिल्ली| दिल्ली में निगम चुनाव करीब है, ऐसे में सभी पार्टियां अपनी कमियों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता के नाम की घोषणा करते हुए निगम पार्षद प्रेरणा सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। दरअसल, इससे पहले उत्तरी निगम के कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया था, जिसके बाद से कांग्रेस दल के नेता की कुर्सी खाली थी।

फिलहाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी की ओर से निगम सचिव को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही निगम पार्षद और कांग्रेस दल की नेता प्रेरणा सिंह सोमवार को पदभार संभालेंगी।

हालांकि मुकेश गोयल के पार्टी छोड़ने के बाद से कांग्रेस को एक बड़ा नुकसान है, क्योंकि मुकेश गोयल पांच बार निगम पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं।

वहीं कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में भी आदर्श नगर विधानसभा से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली, वह एकीकृत निगम में तीन बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे हैं। इस समय सराय पीपलथला वार्ड से निगम पार्षद हैं।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!