चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में किया राम मंदिर उद्घाटन : लालू

राम नरेश

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा है। राम मंदिर की छत से मानसून की पहली बारिश में छत टपकने की खबरों पर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “धर्माचार्यों ने मना किया था लेकिन एक व्यक्ति ने अपने प्रचार-प्रसार एवं चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि धर्माचार्यों ने मना किया था, लेकिन एक व्यक्ति ने अपने प्रचार-प्रसार एवं चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन किया।

अब मंदिर के मुख्य पुजारी कह रहे है कि, ‘जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में छत से पानी टपकने लगा है।””मंदिर में बारिश का पानी भर गया। साथ ही बाकी जगहों पर भी पानी टपक रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। रामपथ में सीवर धंस गए।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दीवार गिर गयी। मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर के निर्माण कार्य पर कहा कि जुलाई 2025 में भी काम का पूरा होना असंभव है, लेकिन उद्घाटन तो 2 वर्ष पूर्व ही कर दिया।लालू ने आगे कहा है कि अयोध्या वाले सच जानते हैं इसलिए उन्होंने लोगों की भावनाओं का दोहन करने वालों को कड़ा सबक सीखा दिया।

मीडिया के लोग क्या अब भी वहां उछल-कूद करने जाएंगे ? बता दें कि 22 जनवरी 2024 अयोध्या में रामलला के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को लेकर कुछ धर्म गुरुओं ने आपत्ति जताई थी।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए