इस वर्ष बिहार में मानसून तोड़ेगा 20 साल का रिकॉर्ड

राम नरेश

पटना। बिहार में मानसून तेजी से फैल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार इसबार मानसून 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। राजधानी पटना के साथ पूरे बिहार में मानसून अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से कई जिलों में बारिश हो रही है। हालांकि बारिश के बाद लोगों को उमस वाली गर्मी से परेशानी भी होती है।

मौसम विभाग के अनुसार बहुत जल्द पूरे बिहार में मानसून का व्यापक असर देखने को मिलेगा। इस वर्ष पूरे बिहार में जमकर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार कई सालों का इसबार रिकॉर्ड टूटने वाला है। जितनी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हुई उतनी ही रिकॉर्ड तोड़ बारिश भी होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार पिछले 20 साल का रिकॉर्ड टूटेगा । साल 2007 में सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी, लेकिन इसबार इससे भी ज्यादा की उम्मीद की जा रही है। राज्य में पूरे मानसून में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    अब बिहार में होगा छात्रों का बड़ा आंदोलन! शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बिहार में चौथे चरण (TRE-4) की शिक्षक भर्ती…

    Continue reading
    बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?
    • TN15TN15
    • July 27, 2026

    बिहार के सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी…’, SC ने केंद्र को दिया नोटिस

    • By TN15
    • July 30, 2026
    ‘पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी…’, SC ने केंद्र को दिया नोटिस

    कलराज मिश्र ने रखी बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला!

    • By TN15
    • July 30, 2026
    कलराज मिश्र ने रखी बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला!

    शासन और प्रशासन को काम करना होगा नहीं तो …

    • By TN15
    • July 30, 2026
    शासन और प्रशासन को काम करना होगा नहीं तो …

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    • By TN15
    • July 29, 2026
    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी