2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का होगा गठन : प्रशांत किशोर

राम नरेश
पटना । राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज पार्टी का गठन होगा।18 महीने से पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा ​कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी चाहती है कि नया दल बने।

लोग चाहते हैं कि अगर बिहार में सुधार होना है तो राज्य में एक नया दल या नया विकल्प बनना चाहिए। क्योंकि जनता पिछले 30 सालों से लालू, नीतीश और बीजेपी से त्रस्त हो गई है। जनता देख रही है कि उनके जीवन में सुधार नहीं हो रहा है, लेकिन लोगों को रास्ता नहीं दिख रहा है कि किसको वोट दें। उन्होंने आगे कहा कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज पार्टी का गठन होगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सामान्य आदमी अकेले तो पार्टी बना नहीं सकता है। ऐसे में जन सुराज वो अभियान है कि लोगों की ताकत को एकजुट किया जाए और सब लोग मिलकर वो विकल्प बनाएं जो हर आदमी खोज रहा है। जो हमने अपने जीवन में जो दस साल तक काम किया है कि पहले पार्टियों और नेताओं को सलाह देते थे कि कैसे वो अपनी पार्टी को संगठित कर सकें, कैसे वो चुनाव लड़कर जीत सकते हैं।

जो काम हम पहले दल और नेता के लिए करते थे, वही काम अब बिहार के लोगों के लिए कर रहे हैं कि कैसे आप लोग एक साथ आइए और नया दल बनाइए।

राजनीतिक रणनीतिकार ने कहा कि मेरी सलाह से नेता जीते और नेता के बच्चे जीत गए। अब मेरा अपना मानना है कि मेरी सलाह से बिहार की जनता जीतेगी और उनका जीवन सुधरेगा।

दो साल में जैसे आप दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही समाज को मथकर, बिहार को मथकर ऐसे लोगों को निकालेंगे, जिसको आपके आशीर्वाद और वोट से जिताकर लाएं और जनता का राज बनाएं। दो साल में जनता का राज बनेगा।

हमारा पहला संकल्प है, नाली-गली बने चाहे ना बने, स्कूल अस्पताल जब सुधरेगा तब सुधरेगा, लेकिन साल भर के अंदर आपके घर से जितने लोग बाहर कमाने गए हैं या आपके गांव में जितने युवा बेरोजगार बैठे हैं उनको नौकरी मिले चाहे ना मिले, कम से कम 10 से 15 हजार रुपये का रोजी-रोजगार बिहार में करके दिया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत