राजद को पहले भी चार मिला था और आज फिर चार मिला… – विजय सिन्हा

अभिजीत पाण्डेय

पटना । उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद को पहले भी चार मिला था। और जब लोग मुक्ति धाम जाते हैं तो चार की जरूरत पड़ती है।

आज फिर चार मिला है ।2025 राम नाम सत्य है।भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इंडी गठबंधन और लालू परिवार पर हमला बोला है।

उन्होने कहा देश को कमजोर करने वाले लोग एक मंच पर आकर खड़े हुए। ऐसे भ्रष्टाचारी लोग राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाह रहे थे। लेकिन, देश की जनता ने यह संदेश दिया गया कि मोदी कल भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।

राहुल गांधी पप्पू हैं। आज भी वह दया के पात्र हैं। वह आतंकवादी, उग्रवादी, भ्रष्टचारी और अपराधियों के पांव पकड़कर चुनावी राजनीति में सफलता प्राप्त करने का मानसिकता रखते हैं।

तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को पहले भी चार मिला था। चार की जरूरत कहां पड़ती है? जब लोग मुक्ति धाम जाते हैं तो चार की जरूरत पड़ती है।

आज फिर चार मिला है। 2025 राम नाम सत्य है। यह चार लोग उसकी व्यवस्था बना देंगे। रोहिणी आचार्य के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें परेशान किया गया। वह बिहार की बेटी हैं।

जिन लोगों ने उन्हें परेशान किया और बिहार बुलाकर अपमानित कराया। राजनीति की लड़ाई में धकेल कर उनका सम्मान को ठोस पहुंचाई गई है।

लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को उनसे माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने परिवारवाद की जमींदारी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और देश की जनता को आज भी पीएम मोदी पर विश्वास है। अपने जनादेश में उन्होंने दिखा दिया। हमारे कार्यकर्ता हर विपरीत परिस्थिति में जूझते रहे। जनता ने मोदी जी के नाम पर बिहार को 30 सीट दिया।

जिस सीट पर हमलोगों की हार हुई, वह सीट मंथरा और कैकई के कारण पीछे रह गए। आगामी चुनाव में वहां भी जीतेंगे।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा