पति-पत्नी राज में 8 लोकसभा क्षेत्रों में 88 नरसंहार, 674 ने गंवाई थी जान, नीरज

राम नरेश
पटना। लालू राबड़ी के शासनकाल में जो नरसंहार हुए हैं, तेजस्वी यादव उसके बारे में बोले, क्योंकि अब अंतिम चरण का चुनाव है। जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, वहां 88 नरसंहार हुए थे। ऐसे में वहां की जनता जवाब मांग रही है। इंडी गठबंधन के नेता जवाब दें।

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में हुए नरसंहार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इसका जवाब मांगा है।

जेडीयू प्रवक्ता ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें लालू-राबड़ी के शासनकाल में हुए 118 नरसंहार का जिक्र किया गया है। इसके माध्यम से वह इन 8 लोकसभा क्षेत्रों में हुए 88 नरसंहार में 674 लोगों की मौत का दावा किया है।

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से माता-पिता के शासन में हुए कांड का हिसाब मांगा है। साथ ही दावा किया कि जनता इस बार आरजेडी से राजनीतिक संहार के लिए तैयार है।

नीरज कुमार के मुताबिक जहानाबाद में 26 नरसंहार हुए और उसमें 285 लोगों की मौत हुई थी। सासाराम में 5 नरसंहार हुए और 22 लोगों की मौत हुई. आरा में 31 नरसंहार हुए और 188 लोगों की जान गई थी।

बक्सर में 2 नरसंहार में 16 लोगों की मौत हुई थी। पटना में 15 नरसंहार हुए और 96 लोगों की मौत हुई, जबकि नालंदा में 4 नरसंहार में 16 लोगों की मौत हुई थी।

  • Related Posts

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!