एनओयू के एमए पार्ट टू की परीक्षा कल से, तैयारियां पूरी

 प्रायौगिक परीक्षा नालंदा और व्यवहारिक परीक्षा पटना में होगी

 पटना काॅलेज और साइंस काॅलेज को बनाया गया परीक्षा केन्द्र

राम विलास

राजगीर। नालंदा खुला विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर पार्ट टू की परीक्षा मंगलवार 21 मई से आरंभ होगी। इस परीक्षा में करीब डेढ़ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की सुबिधा के लिए सूबे की राजधानी पटना में दो परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ हबीबुर्रहमान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पटना के पटना काॅलेज और साइंस काॅलेज में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

लेकिन प्रायौगिक विषयों का परीक्षा केन्द्र नालंदा खुला विश्वविद्यालय के मुख्यालय नालंदा में ही बनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों के विभिन्न विषयों की परीक्षा 21 मई को आरंभ होगी, जो 13 जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में विद्यार्थियों के आवासन की असुविधा को देखते हुए पटना में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

लेकिन दूसरे जिलों और राज्यों से प्रायौगिक परीक्षा में शामिल होने नालंदा आने वाले परीक्षार्थियों के आवासन के लिए गर्ल्स हॉस्टल और बॉयज हॉस्टल आवंटित किया गया है। इसके अलावा शेष बचे विद्यार्थियों को कर्मचारियों के खाली पड़े आवास में जगह मुहैया कराई जा रही है। कुलसचिव डाॅ एच रहमान ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

  • Related Posts

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

    Continue reading
    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’