देश के गरीब, दलित और पिछड़े संविधान बदलने वालों की आंखें निकाल लेंगे : लालू

राम नरेश
पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जो भी संविधान बदलने की कोशिश करेगा, देश के गरीब, दलित और पिछड़े उनकी आंखें निकाल लेगी।

लालू प्रसाद ने भाजपा को तल्ख लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि खबरदार अगर इस तरह का साहस किया तो देश की जनता माफ नहीं करेगी। लालू ने कहा कि देश में अपना शासन लाना चाहते हैं। तानाशाही लाना चाहते हैं। संविधान बदलने का मतलब लोकतंत्र को बदलना है। लोकतंत्र बदलने का मतलब है कि यह लोग देश में जनतंत्र नहीं चाहते। लोकतंत्र खत्म करके देश में तानाशाही लाना चाहते हैं।

2024 में एनडीए को बहुमत आने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि बहुमत आने की कोई उम्मीद नहीं है। ये क्षेत्र में घूम-घूमकर कर बहुमत मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि संविधान बदल देंगे, हमें वोट दीजिए। भाजपा और पीए नरेंद्र मोदी को याद रखना चाहिए कि पहले, मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात की थी, और देश की जनता ने उनके इरादे का जवाब दिया। वही हाल इस बार भी होने वाला है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार