संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी, विकसित भारत की ओर बढ़ेगा कदम : राज्य मंत्री बीएल वर्मा

ऋषि तिवारी
नोएडा। नई दिल्ली में रविवार को जारी भाजपा के संकल्प पत्र की बातों को प्रदेश भाजपा हर व्यक्ति तक पहुंचाएगी। इसके लिए सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में प्रेसवार्ता कर पार्टी संकल्प पत्र की बातों को जनता तक पहुंचाने का काम किया गया। इस उपलक्ष्य में सेक्टर-27 स्थित कैलाश सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा रहे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा को जिताने की अपील की है।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा है कि देश का गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के चार आधार हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है, जिसमें हमने विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध की भी उद्घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र में रही भाजपा की सरकार ने भारत में विकास का रोडमैप दिया है। धारा 370 और राम मंदिर का वादा पूरा किया। इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारत विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।

भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जहां सभी दल चुनाव के पहले घोषणा पत्र जारी करते हैं, वहीं भाजपा संकल्प के साथ उतरती है। संकल्प देश और देशवासियों के चहुंमुखी विकास का होता है। हमारा संकल्प पत्र नए भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट है। ये भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध का की उद्घोषणा के साथ ही अन्त्योदय से सर्वोदय और ग्लोबल लीडर भारत के संकल्प को भी दोहराता है। ये संकल्प पत्र जिन-जिन सेक्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है वो मोदी की गारंटी पर आधारित हैं। लोगों को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। विकसित भारत की आकांक्षाओं का आधार ये संकल्प पत्र बनेगा।

  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    दिल्ली पुलिस में शुक्रवार को बड़ा बदलाव हुआ…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- ‘जान जोखिम में ना डालें
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?

    • By TN15
    • July 17, 2026
    ‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?

    दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार

    • By TN15
    • July 17, 2026
    दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार

    जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- ‘जान जोखिम में ना डालें

    • By TN15
    • July 17, 2026
    जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- ‘जान जोखिम में ना डालें

    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    • By TN15
    • July 17, 2026
    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

    • By TN15
    • July 17, 2026
    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत