राजद से कोई उम्मीद न करें, देश फर्स्ट और फैमिली फर्स्ट के बीच होने जा रहा इस बार का चुनाव : योगी आदित्यनाथ

अभिजीत पांडे / भवेश कुमार
नवादा । उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में राजनीति का अपराधीकरण और परिवारवाद लोकतंत्र में सबसे बड़ी बाधा है। देश का चुनाव देश फर्स्ट और फैमिली फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्गीय जयप्रकाश बाबू और कर्पूरी ठाकुर के पावन धरा नवादा है। श्री कृष्णा सिंह को भी बिहार के इसी धरा ने दिया। इस धरा को मैं नमन करता हूं।

 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कांग्रेस और उनके सहयोगियों में कभी भी जयप्रकाश जी को सम्मान नहीं दिया। कर्पूरी ठाकुर जी को भी कभी सम्मान नहीं दिया। हम सब आभारी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और भाजपा ने भारत का सर्वोच्च सम्मान दे करके बिहार का भी सम्मान किया। राजनीति का अपराधीकरण और परिवारवाद लोकतंत्र में सबसे बड़ी बाधा है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी गुंडाराज स्थापित करने का फिर से प्रयास कर रही थी। गुंडों का सबसे अच्छा इलाज यूपी में हो रहा है। वहां गुंडों को उल्टा लटका दिया जाता है और नीचे से मिर्च का झोंका दिया जाता है।उन्होंने जनता को आरजेडी के 15 साल के कार्यकाल की याद दिलाई और कहा कि आरजेडी के समय बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

देश को समस्या देने वाले कांग्रेस और आरजेडी के लोग हैं। भ्रष्टाचार, आतंकवाद, गरीबों की हकों में डकैती, अराजकता इन्होंने दी और समाधान मोदी जी ने दिया है। आरजेडी से कोई उम्मीद मत करिए। ये चुनाव तो अब नेशन फर्स्ट बनाम फैमिली फर्स्ट का हो गया है।इससे पूर्व औरंगाबाद मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे कोई उम्मीद मत कीजिये।

बिहार के अंदर लालू जी के परिवार को ही सीटें कम पड़ गयी। लालू यादव ने सिर्फ परिवार के लिए ही सोचा है। टिकट भी परिवार को देते हैं। योजनाओं का लाभ भी परिवार के लोगों को मिलता है। लालू जी का एक परिवार यूपी में भी है, हालांकि उन्हें जनता ने नकार दिया है। अब यहां भी कुछ ऐसा ही होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी और बिहार का रिश्ता का खास है। हमारे यहां लोग संबोधन के दौरान जय सीता-राम करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस धोखे में मत आइएगा। आप सभी लोग औरंगाबाद से सुशील सिंह को वोट देकर जीता दीजिए। सुशील सिंह की जीत की गूंज यूपी तक सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद की धरती बिहार की चित्तौरगढ़ है।लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री योगी ने औरंगाबाद के रतनुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

भारत विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है। विकसित भारत का मतलब है कि विकसित बिहार। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने बिहार के लोगों को रामलला के लिए उपहार भेजने के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 4 करोड़ लोगों को आवास मिला। कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ा गया। हर घर जल से नल पहुंच रहा है।

नए भारत का नया यूपी और बिहार है। भारत दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बने इसके लिए आप सबसे निवेदन है कि नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करिए।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार