लोकदल से पाला बदलकर आये बिजेन्द्र सिंह को बसपा ने लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया

बिजनौर । लोकदल से पाला बदलकर आये बिजेन्द्र सिंह को बसपा ने लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया । यह घोषणा बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई । शहनाई वैकठ हाल में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू तथा संचालन पूर्व मंत्री धनीराम सिंह व नन्द राम प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया । मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन एवं संसद नगीना लोकसभा गिरीश चंद्र उपस्थित रहे ।

सम्मेलन में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी एवं बामसेफ ,डीएस-4 व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गिरीश चंद्र ने पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया। पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने बीएसपी की नीतियों एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बहन जी के द्वारा किए गए सर्व समाज के लिये किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा लोकसभा क्षेत्र चार बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया ।

इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र बिजनौर ,चांदपुर, हस्तिनापुर, मीरापुर व पुरकाजी विधानसभाओं से कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे । सम्मेलन में रणविजय सिंह, नरेश गौतम ,विजय सिंह मुख्य मंडल प्रभारी एवं धनीराम सिंह, महेंद्र सिंह, महेश गौतम मंडल प्रभारी, चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ ,नरेश पाल सिंह ,कमलजीत गुर्जर, अरशद कुरैशी ,अमित शिवांश, सुरजीत धनकर, लोकेंद्र भूमा, संध्या त्यागी ,अखिलेश चौधरी, अखलाक प्रधान ,नाजिम अहमद अल्वी ,अमित चौधरी ,ब्रह्म पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, तिलक राज बौद्ध ,राजेंद्र सिंह, दीपक राज, महेंद्र सिंह एडवोकेट ,संजय पाल, अमिताभ ,राजवीर सिंह ,नरेश कुमार, प्रमोद कुमार ,करतार सिंह, बलकरण सिंह, संजय कुमार ,जसवंत सिंह उर्फ पप्पू, अनिल कुमार, रवि कुमार ,समर सिंह एडवोकेट, कविराज सिंह, अजय पाल सिंह, अकिल अंसारी, अमित विश्वकर्मा, सद्दाम राणा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कुमारी मायावती को देश की प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया ।

  • Related Posts

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    संभल की मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार