दान का गुरुर नहीं फर्ज अदायगी का एहसास!

आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस के लोन पर मरहूम प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह राणा को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन था। सैकड़ो की तादाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के मुख्तलिफ विचारधाराओं, संगठन तथा आजाद ख्याल के शिक्षक वहां अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए मौजूद थे। मैं भी ग्वालियर से अपने नैतिक दबाव के कारण वहां से आकर सभा में शामिल हुआ था। वजह ही ऐसी थी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने अपने महबूब साथी को खोया था। सुरेंद्र राणा एक ऐसी शख्सियत थे जो मुख्तलिक विचारधारा, विचारों वालों को भी अपना नजदीक का साथी होने का एहसास कराते थे। खुशमिजाजी, खुलूस शराफत और सभी का अदब से इस्तकबाल उनकी आदत में शुमार था। दिल्ली यूनिवर्सिटी की शिक्षक सियासत मे जहां का हर मतदाता ऊंचे दर्जे की काबिलियत, आलिम फाजिल, डिग्री धारी है, उसका वोट समर्थन तथा अपनापन पाना बेहद मुश्किल तथा इम्तिहान से गुजरना जैसा है। हालांकि सुरेंद्र राणा किसी भी नामी वैचारिक संगठन से जुड़े हुए नहीं थे। अपने दम पर चंद साथियों के साथ उन्होंने अपना “यूनिवर्सिटी टीचर फोर्म” संगठन बनाकर, अपनी मेहनत रसूक तथा साथियों की मदद किसी भी हद तक जाकर करने की आदत के कारण अपनी एक पहचान यूनिवर्सिटी में बनाई हुई थी।
उनकी शख्सियत का असली एहसास आज की सभा में हुआ। सबके भाषण का सार एक ही था, सब के भाषण से यही लगता था कि वह मेरे सबसे नजदीक थे।
सभा में मौजूद लोगों की आंखें उस वक्त नम हो गई, जब उनके बेहद करीबी डॉक्टर डीबी सिंह ने रुंधे हुए गले से बताया कि आज मैं अपने दोस्त को दिए गए वादे को तोड़कर, एक बात का ज़िक्र कर रहा हूं। उन्होंने मुझसे वादा लिया था कि मैं कभी भी इसका जिक्र नहीं करूंगा। हर सर्दी शुरू होने पर उनका पैगाम आता था की सर्दियों में दिल्ली की सड़कों पर बिना गर्म कपड़े ओढ़े हुए इन बेसहारा, बेघरबार लोगों को कंबल बांटने चलना है। महीनो पहले वे अपनी तरफ से एक मोटी रकम तथा खास दोस्तों और अपने विद्यार्थियों से रुपया इकट्ठा करके गर्म कंबल खरीद कर टेंपो में लादकर सर्द रातों में निकल पड़ते थे। यही नहीं छठा वेतन आयोग के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को एक मुस्त अच्छी खासी राशि मिली थी,
आंसुओं से तरबतर भर्रायी आवाज में उन्होने बताया कि उनका टेलीफोन आया था की इतनी बड़ी राशि पर गरीबों का भी हक है कम से कम आधी राशि को तो हमें बांट ही देना चाहिए।
सुरेंद्र राणा के आंतरिक मनोभाव में किसी दानवीर का गुरुर न होकर अपने इंसानी फर्ज की अदायगी का एहसास झलकता था। ऐसा इंसान जब अपने बीच से जब अकस्मात ओझल हो जाता है तो किसको तकलीफ नहीं होगी।
राजकुमार जैन

  • Related Posts

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    चरण सिंह   देश में वोटबैंक की राजनीति…

    Continue reading
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन विंध्य पर्वतमाला की तलहटी में‌‌…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज