अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में पैदल मार्च कर परी चौक पर किया गया प्रदर्शन 

10 परसेंट प्लाट नहीं तो वोट नहीं सत्ताधारी पार्टी को दी चेतावनी

आम चुनाव में 10 परसेंट प्लांट को बनाएंगे मुद्दा

 

संयुक्त किसान मोर्चा एवं मजदूर संगठनों के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में अवध ग्रीन गोल चक्कर से परी चौक होते हुए वापस अवध ग्रीन गोल चक्कर पर जुलूस प्रदर्शन किया गया। जुलूस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी किसान एकता संघ भारतीय किसान यूनियन मंच किसान संघर्ष समिति ऐछर जय जवान जय किसान संगठन एवं भीम आर्मी के महासचिव रविंद्र भाटी ने हिस्सा लिया और समर्थन दिया। परी चौक पर जुलूस को रोककर किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का वादा किया गया था जिसको लेकर किसान आज भी आंदोलन कर रहे हैं और आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ जिस तरह की बेरिकेट की गई है ऐसा लग रहा है कि कोई विदेशी आक्रमण हो रहा ह मोदी सरकार के दौरान 500000 से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार लागत मूल्य का 2 गुना समर्थन मूल्य देने का वादा किया गया था परंतु सरकार उससे मुकर गई और किसानों के दमन पर उतर आई है। जुलूस धरना प्रदर्शन को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान सभा के धरने पर जाकर समाप्त किया गया जहां पर उपस्थित किसानों को सपा जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी रविंद्र भाटी सुधीर चौहान सुनील फौजी जितेंद्र भाटी यशपाल भाटी ने संबोधित किया। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई आर पार की है जीत कर ही दम लेंगे किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि किसानों के 10% प्लाट एवं नए कानून को लागू करने के संबंध में हाई पावर कमेटी के नोटिफिकेशन का 18 फरवरी तक आश्वासन मिला है यदि प्रशासन ने अपना वादा ने पूरा नहीं किया तो सभी किसान संगठन इकट्ठा होकर दिल्ली कूच करेंगे। सुनील फौजी ने कहा गौतम बुद्ध नगर में नए कानून का उल्लंघन हुआ है नए कानून को लागू करा कर रहेंगे। धरना प्रदर्शन को निरंकार प्रधान शिशांत भाटी अजय पाल भाटी प्रशांत भाटी, मोहित नागर विनोद सरपंच पप्पू ठेकेदार सुरेंद्र भाटी मनवीर भाटी अभय भाटी, ब्रह्म सिंह, रूपचंद भाटी, यतेंद्र मैनेजर रीना भाटी कमलेश भाटी जोगेंद्री देवी रईसा बेगम मोनू मुखिया करतार नागर नरेश नागर गवरी मुखिया सुरेंद्र यादव सुरेश यादव गौरव यादव मोहित यादव दुष्यंत सेन निशांत रावल तेजपाल रावल केशव रावल सुधीर रावल गीता देवी शांति देवी अजय पाल भाटी इंद्रजीत भाटी डाक्टर फकीरचंद रईसा चौहान रंगलाल भाटी बाबा राम सिंह इमलिया संजय नागर इमलिया दीपक नागर लोकेश भाटी सिरसा बाबा संतराम अमित भाटी प्रधान श्याम सिंह प्रधान श्याम सिंह जुनपत जयकरण सिंह जयवीर सिंह रविंद्र बसोया विकास गुर्जर ने संबोधित किया एवं सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक 

    नई दिल्ली। गाँव खामपुर  दिल्ली में आगामी सभा…

    Continue reading
    सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

    रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

    Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

    • By TN15
    • June 8, 2026
    Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

    मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘चींटी जनता पार्टी’, BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘चींटी जनता पार्टी’, BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन