Greater Noida : किसान सभा का 7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा हल्ला बोल

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे किसानों के धरने की अध्यक्षता आज शांति देवी गांव घोड़ी बछेड़ा ने संचालन सतीश यादव गांव इटेड़ा ने किया।

आज के धरने में किसानों को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल का जिला संगठन, भारतीय किसान यूनियन मंच, जय जवान जय किसान मोर्चा आदि ने समर्थन दिया।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने बताया कि जब तक शासन से सभी किसानों को 10% प्लॉट व नई खरीद में सभी परिवारों को परियोजना प्रभावित परिवार मानने का प्रस्ताव शासन से मंजूर होकर नहीं आ जाता तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा, 7 फरवरी को महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी महापंचायत में क्षेत्र के विभिन्न संगठन व राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने बताया कि किसानों के आंदोलन से हमने अपने शीर्ष नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अवगत करा दिया है, हमारी पार्टी ने पूर्व में भी किसानों की लड़ाई में सहयोग किया है हमारी पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़े रहने वाली पार्टी है धरनारत किसान जब भी कहेंगे हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को धरने पर बुलाने का कार्य करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन मंच के सुधीर चौहान ने कहा कि पूरे जिले की लड़ाई एक है अलग-अलग प्राधिकरणों ने किसानों को अपने-अपने तरीके से लूट कर चोट पहुंचाने का कार्य किया है सभी प्राधिकरणों के खिलाफ सारे किस संगठन एकजुट होकर कार्य करेंगे जिले के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा।
महासचिव जगबीर नंबरदार ने बताया कि शासन को भेजे गए प्रस्ताव की जिम्मेदारी प्राधिकरण की व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बनती है उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए किसानों के पास आंदोलन के सिवाय और को रास्ता बचता नहीं है इतनी भयंकर सर्दी में भी क्षेत्र के किसान नोएडा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध रात में भी धरना स्थल पर रुके हुए हैं।
संयोजक वीर सिंह नागर का कहना है कि सर्दी के सितम में रात दिन रुकने के कारण हमारे किसानों की तबियत बिगड़ीती जा रही है परंतु हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इसकी जरा भी चिंता नहीं है उन्हें केवल अपने चुनाव दिखाई देते हैं तिजोरी भरने में व्यस्त रहते हैं।
आज के धरने में मुख्य रूप से संजय नागर राम सिंह नागर मोहित भाटी धर्मेंद्र भाटी निशांत रावल सुधीर एडवोकेट प्रशांत भाटी मोहित नागर कुलदीप भाटी शिशांत भाटी निरंकार प्रधान, महेश प्रजापति सोनू सामान्य देशराज चौहान निशांत रावल धर्मेंद्र भाटी दुष्यंत सेन अजय पाल प्रधान नागेंद्र प्रधान राज यादव सुरेंद्र यादव सालिक यादव गवरी मुखिया सतीश यादव गुरप्रीत एडवोकेट अशोक भाटी संजय यादव कमलेश जोगेंदरी पूनम देवी तिलक देवी रईसा बेगम जितेंद्र मैनेजर पप्पू ठेकेदार मनवीर भाटी खानपुर एवं सैकड़ो महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!