Noida News : जनवादी महिला समिति, सीटू, किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले की मनाई जयंती

ग्रेटर नोएडा। जनवादी महिला समिति ने किसान सभा के साथ मिलकर जुनपत गांव के सिल्वर स्पून बैंकट हॉल में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। इस अवसर पर हुई सभा की अध्यक्षता तिलक देवी ने किया। जयंती के उपलक्ष में आयोजित महिलाओं ने खड़े होकर महिला समिति एवं किसान सभा की सदस्य वीरवती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया।

दिल्ली एनसीआर जनवादी महिला समिति की महासचिव आशा शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की महिला सशक्तिकरण का एजेंडा आज तक भी अधूरा है सावित्रीबाई फुले ने 19 वीं शताब्दी में तमाम संघर्ष करते हुए अपमान झेलते हुए महिलाओं को मजबूत करने के लिए अत्यंत उल्लेखनीय कार्य किया था और इसी उपलक्ष्य में हम सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहे हैं महिला समिति की गौतम बुद्ध नगर की प्रभारी आशा यादव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के मौके पर बधाई दी और उनका आह्वान किया कि आने वाले वक्त में महिलाओं के मुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करना है, किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है 10 जनवरी को जेवर टोल पर और 22 जनवरी को प्राधिकरण पर होने वाले धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं को उपस्थित रहना है इसके लिए हर गांव में महिलाओं को अपनी कमेटी बनानी है और महिलाओं के नेतृत्व को उभारना है जिससे कि आने वाले वक्त में संसद और विधानसभा में हमारे क्षेत्र की महिलाएं भी चुनकर जा सकें सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलकर सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना चाहिए महिला नेता लता सिंह ने आह्वान किया कि महिलाओं का संगठन ही महिलाओं को अधिकार दिला सकता है उसके बिना महिलाओं की तरक्की संभव नहीं है महिला समिति पूरे देश में महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन है इसकी कमेटी का हर गांव में हमें गठन करना है और किसान सभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाना है। इस मौके पर गौतम बुद्ध नगर महिला समिति की जिला अध्यक्ष रेखा चौहान, गुड़िया देवी, पूनम देवी, जोगेंद्र देवी, रईसा बेगम, कमलेश, रमेश, सुरेश, सरिता, सविता, विनीता, ललिता, गीता, प्रेमवती एवं किसान सभा की ओर से पप्पू ठेकेदार विनोद सरपंच जगबीर नंबरदार मनवीर भाटी खानपुर श्याम सिंह प्रधान जुनपत तेजपाल प्रधान घोड़ी एवं अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    दिल्ली में एक महीने के भीतर हुए दो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 