Noida News : आंदोलन कर रहे कर्मियों पर हमला, कर्मियों के साथ सीटू के जिलाध्यक्ष भी घायल 

हेलीकॉप्टर कंपनी मानी ताऊ इक्यूमेंट उद्योग विहार सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

हेलीकॉप्टर कंपनी मानी ताऊ इक्यूमेंट उद्योग विहार सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर मजदूरों पर कंपनी के मैनेजमेंट ने गुंडों से हमला करवा दिया, जिसमें सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए एवं अन्य कई मजदूर भी घायल हो गए। ईकोटेक 2 लखनवनी चौकी इंचार्ज और उसके साथ उपस्थित पुलिस कर्मी मुक दर्शक बने रहे इतना ही नहीं जब मजदूर अपना शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे तो चौकी इंचार्ज ने उन्हें डरा धमका कर भागने की कोशिश की और गुंडों के सुर में सुर मिलाते हुए उन्हें हड़काया।

 

इसके बावजूद धरनारत 31 कर्मचारियों ने अपना धैर्य नहीं खोया और शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करते रहे कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा गुंडागर्दी करने आए लोगों को  समझाते रहे कि हमारी आप लोगों से कोई लड़ाई नहीं है हमारी लड़ाई कंपनी प्रबंधन से है और कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध हम अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए आप गैर कानूनी हस्तक्षेप न करें परंतु गुंडागर्दी करने आए रजत भाटी, सचिन गुर्जर, विकास भाटी, बाबी, बलवेनदर,  कंपनी के मैनेजर नरेश भाटी और उनके साथ 10-15 बाउंसरों ने सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित सभी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया हमला करने के लिए कंपनी के गार्डो ने गुंडो को लाठी डंडे मौहया कराए, जिसमें गंगेश्वर दत्त शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं घटना की तहरीर लिखकर सूरजपुर थाना अध्यक्ष को दी गई और मेडिकल कराकर एफआईआर दर्ज कराई है सीटू के नेता रामसागर ने कहा कि यह पुलिस मैनेजमेंट द्वारा स्थानीय गुडो का इस्तेमाल कर मजदूर को डराने धमकाने की कोशिश है जिससे कि मजदूर डर जाएं और अपने हक की बात करना बंद कर दें उक्त मामले में कंपनी ने 31 मजदूरों को बाहर कर दिया है जिन मजदूरों को बाहर किया है उनकी जगह नये मजदूर रखे गए हैं।


यह गैर कानूनी है जिन मजदूरों को बाहर किया गया है उन्हें कंपनी ने स्थाई करने का वादा किया था जिन में से 10 मजदूर अभी स्थाई होने थे मजदूर कंपनी की इस गैर कानूनी कार्रवाई का विरोध ना कर सके इसके लिए कंपनी ने उक्त गुंडो के माध्यम से मजदूरों के साथ मारपीट कराई है सीटू के केंद्रीय नेतृत्व के नेता वीरेंद्र गोड में आकर मजदूरों को संबोधित किया और उनसे कहा कि आंदोलन अब पूरे एनसीआर का आंदोलन है पूरे एनसीआर के मजदूर आपके साथ हैं और किसी भी किस्म के गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसान सभा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा मजदूरों के हकों के साथ है और हम गुंडो का विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि तुरंत दोषी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर उस पर कार्रवाई की जाए और जिन मजदूरों को नाजायज तरीके से काम से बाहर किया है उन्हें पुनः काम पर रखा जाए कंपनी की यूनियन के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज ने ऐलान किया है कि जब तक मजदूरों को न्याय नहीं मिलता तब तक हड़ताल चलती रहेगी कंपनी ने गुंडो को मैनेजमेंट में रख रखा है और यही गुंडे कंपनी में कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करके गए हैं। गंगेश्वर दत्त शर्मा मजदूरों के बहुत पुराने और लोकप्रिय नेता हैं उनके साथ हुई घटना से पूरे जिले के मजदूर और किसानों में आक्रोश है।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026