Shahpur Sukha Village : श्रेयांश राजपूत ने माता-पिता और गांव का नाम किया रोशन 

शाहपुर सुक्खा के निवासी श्रेयांश राजपूत ने राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के सामने गर्व से पुणे (महाराष्ट) के खड़गवासला में पासिंग आउट परेड में शामिल होकर अपनी NDA कोर्स नम्बर 145 की कठिन ट्रेनिंग सफलता पूर्वक पूरी की है, जिसने उन्हें देश की वायु- सेना के लिए तैयार किया है।

श्रेयांश राजपूत ने अपनी बचपन से ही भारतीय वायु सेना में जहाज उड़ाने का सपना देखा था और इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने खड़गवासला में कठिनाइयों का सामना करते हुए तीनों सेनाओं की सयुंक्त ट्रेंनिग में अद्भूत समर्पण और सहनशीलता ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया।

श्रेयांश की NDA में हासिल की गई आल इंडिया मेरिट में 282वाँ स्थान होना उनके परिश्रम की चमक थी। उनकी प्रेरणा के स्रोत के रूप में इस सम्मान ने उन्हें और भी मजबूती दी। उनके परिश्रम और समर्पण का यह स्तर दर्शाता है कि आज वह अपने सपने की दिशा में अग्रसर हैं और एयरफोर्स में फाइटर प्लेन उड़ाने की ओर बढ़ रहे हैं।

श्रेयांश की सफलता पर हमें यह गर्व है कि हमारे बिजनौर के छोटे से गांव का एक युवा इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचा है। उनके माता-पिता, परिवार, और गाँव वालों के लिए यह एक गौरव का पल है, जिसमें हम सभी श्रेयांश के साथ हैं।

अब, श्रेयांश को एयरफोर्स की एक साल की स्पेशल ट्रेनिंग के लिए AFA दुंदिगल, तेलंगाना जाना होगा, जिसे पूरी कर वह फ्लाइंग ऑफिसर के पद कमीशंड हो जायेंगे,इस ट्रेनिग के माध्यम से उन्हें नई कौशल और ज्ञान की प्राप्ति होगी, जो उन्हें वायुसेना के एक अद्वितीय ऑफिसर बनने के लिए मदद करेगी ।

श्रेयांश से हुई बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, एशियन स्कूल (देहरादून) के शिक्षक/शिक्षिकाओं, NDA के ट्रेनर, मेजर, फ्लाइंग आफिसर और कठिन परिश्रम को दिया । श्रेयांश राजपूत ने बताया कि खड़गवासला में ट्रेनिंग के समय जरा सी गलती की भी गुंजाइश नहीं होती है, जरा भी चूक होने पर रात रात भर जागकर, दौड़कर और पानी मे खड़ा रहकर, कड़ी धूप में खड़ा रहकर आदि सजा भुगतनी होती है ।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने