Operation Shaista : यहां छिपी है अतीक की पत्नी शाइस्ता, तलाश में गली-गली घूम रही हैं STF की 5 टीमें

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता प्रयागराज और कौशांबी के ही मुस्लिम बहुल इलाकों में छिपी हो सकती है. यही वजह है पुलिस और एसटीएफ की टीमों इन इलाकों में गली-गली जाकर उसकी तलाश कर रही है.

Operation Shaista Atiq Ahmed wife Shaista hiding 5 STF teams conducting search up police ann Operation Shaista: यहां छिपी है अतीक की पत्नी शाइस्ता, तलाश में गली-गली घूम रही हैं STF की 5 टीमें

Operation Shaista: अतीक अहमद की मौत के बाद से यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में प्रयागराज और उसके आस-पास के मुस्लिम बहुल इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है. शाइस्ता उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी है और यूपी पुलिस ने शाइस्ता की खबर देने वाले पर 50 हजार रुपये का ईनाम रखा है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो उनको मुखबिरों से खबर मिली है कि शाइस्ता प्रयागराज और कौशांबी में ही छिपी हो सकती है. STF की 5 टीमें शाइस्ता की तलाश में गली -गली सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन शाइस्ता की कोई जानकारी नहीं मिल रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो गद्दी मुस्लिम समाज के लोग शाइस्ता की छिपने में मदद कर रहे हैं.

गद्दी समाज से जुड़े हुए लोग प्रयागराज और कौशाम्बी में ही रहते हैं जिसको लेकर कौशांबी के सराय अकील इलाके में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

किस महिला ने की थी अतीक से मुलाकात?

शाइस्ता की तलाश के बीच माफिया अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस ने एक और खुलासा किया है. पुलिस सूत्र अतीक से जुड़ी एक और महिला की तलाश कर रहे हैं जो साबरमती जेल में उमेश पाल हत्याकांड से ठीक पहले मिलने आई थी. यह महिला पहले भी कई बार अतीक से जेल में मुलाकात कर चुकी है.

इस महिला ने अतीक से न सिर्फ साबरमती बल्कि देवरिया, बरेली और प्रयागराज की जेलों में भी मुलाकात की थी. पुलिस जांच में यह सामने आया है कि यह महिला प्रयागराज के करेली इलाके की रहने वाली है.

पुलिस के सूत्र बताते हैं कि इस महिला और उसके परिवार पर अतीक की तमाम मेहरबानियां रही हैं. अतीक जेल में रहते हुए इस महिला से अक्सर लंबी बातचीत किया करता था. जांच एजेंसियों को महिला के उमेश पास शूटआउट केस से ठीक पहले साबरमती जेल जाने के वीडियो भी मिले हैं. मोबाइल फोन के कॉल डिटेल से भी पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं.

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी