Ghazipur News : शाइस्ता के बाद मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी भी आई पुलिस के रडार पर, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस ने जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों की सूची जारी की है. इस सूची में 12 अपराधियों के नाम हैं, जिनमें माफिया मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी अफशां का नाम भी शामिल है.

Mukhtar Ansari Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed), अशरफ (Ashraf) और उसके बेटे असद (Asad) का अंत होने के बाद योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने में जुट गई है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कमान संभाल ली है. यूपी गाजीपुर (Ghazipur) जनपद में पुलिस ने पुरस्कार घोषित अपराधियों की सूची जारी की है. इस सूची में 12 उन अपराधियों के नाम शामिल हैं जिन पर पुलिस की ओर से इनाम का एलान किया गया है. इस सूची में माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी अफशां अंसारी (Afshan Ansari) का नाम भी शामिल है.

इन दिनों अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन यूपी एसटीएफ के निशाने पर है. उमेश पाल मर्डर के बाद से ही वो फरार चल रही है, वहीं अब पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां भी पुलिस की रडार पर आ गई है. गाजीपुर पुलिस ने जनपद में पुरस्कार घोषित 12 अपराधियों की सूची जारी की है. इसमें मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी का नाम भी शामिल हैं. अफशां अंसारी पर कोतवाली थाना क्षेत्र में 406, 420, 386, 506 के तहत मामला दर्ज है और शाइस्ता की तरह उस पर भी 50 हजार का इनाम घोषित है. इनके अलावा इस सूची में मुख्तार के एक अन्य सहयोगी 50 हजार के इनामी बदमाश जाकिर हुसैन का भी नाम शामिल है.

12 अपराधियों की सूची की गई जारी

अफशां और जाकिर के अलावा और जिन अपराधियों के नाम गाजीपुर पुलिस की सूची में शामिल हैं, उनके नाम हैं, सोनू मुसहर, सद्दाम हुसैन, विरेंद्र दुबे, अंकित राय, अंकुर यादव, अशोक यादव, अमित राय और अंगद राय. इन सभी अपराधियों पर पुलिस की ओर से 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है. इस सूची का मतलब साफ है कि पुलिस अब ऐसे अपराधियों पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है.

इससे पहले अतीक के हत्या के बाद यूपी पुलिस की ओर से भी माफियाओं के सफाए के लिए मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट बनाई गई हैं. इस लिस्ट में उन अपराधियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने गंभीर अपराध किए हैं और उन पर 50 हजार से 5 लाख रुपये तक का इनाम घोषित है.

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!