Punjab : लंदन भागने की फिराक में थी भगोड़े अमृतपाल की पत्नी, अमृतसर एयरपोर्ट से पुलिस ने हिरासत में लिया

अमृतसर एयरपोर्ट पर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट से ही अपनी हिरासत में ले लिया है. वह पंजाब से सीधे लंदन भागने की फिराक में थी.

Punjab: बीते कुछ दिनों से पंजाब में भगोड़े घोषित और पूरे देश में वॉन्टेड खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार (20 अप्रैल) को लंदन जाते वक्त अमृतसर एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट से बर्मिंघम भागने की फिराक में थी, इसी सिलसिले में वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची थी लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. गौरतलब है कि किरणदीप कौर पर खालिस्तानी समर्थकों को फंडिंग करने का आरोप है.

‘पुलिस रडार में पहले से ही थी किरण दीप कौर’

आपको जानकर हैरानी होगी अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर पंजाब पुलिस ही नहीं यूके पुलिस की रडार में भी थी. दरअसल 28 साल की किरणदीप कौर यूके की नागरिक है और वह पहले से ही खालिस्तानी समर्थक है.

वह अमृतपाल से शादी करने से पहले ही अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा के संपर्क में थी और अपने पति अमृतपाल सिंह की अध्यक्षता वाली डबल्यूपीडी के लिए धन का मैनेजमेंट करती थी. इसकी इन हरकतों की वजह से वह 2020 में यूके पुलिस के रडार में आ गई थी.

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!