मोहित कुमार ने की बिहार में 14 मार्च की भूख हड़ताल को सफल बनाने की अपील 

देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रोटेस्ट कर रहा है ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा 

संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल कार्यक्रम को लेकर बिहार प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ने प्रदेश के सभी कारकर्ताओं से अपील की है कि पटना के एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा है कि गर्दनीबाग पटना में 14 मार्च की सुबह 11:00 से लेकर शाम 5:00 शाम तक सहारा पीड़ित जमाकर्ता एवं कार्यकर्ता भूख हड़ताल करेंगे।

उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया से भुगतान नहीं होने के कारण मानसिक तनाव में हजारों साथी शहीद हो गए हैं। उनकी याद में कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा है कि  सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी जान झोंक दें। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश हमेशा से हिंदुस्तान में वीरों की धरती के रूप में जानी जाती है। 14 मार्च का आपका प्रयास हिंदुस्तान के मानचित्र में बिहार सहारा भुगतान के प्रयास में अग्रणी रूप से दिखेगा। इसलिए सभी साथियों से निवेदन है कल के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल हों, जिससे वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान हो। मातृ शक्ति के रूप में हमारे साथ माताएं एवं बहनों से अपील है कि सहारा इंडिया भुगतान की लड़ाई में आप अपने घरों से निकल के मातृशक्ति मां दुर्गा और चंडिका के रूप को दिखाएं एवं हमारे सहारा इंडिया पीड़ित भुगतान के उद्देश्यों को सफल बनाने में सहयोग करें।

दरअसल सहारा इंडिया भुगतान के निरंतर  प्रयास  में पूरे हिंदुस्तान स्तर पर संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा लगातार प्रयास में लगा है। इसी कड़ी में देश के लाखों संघर्षशील साथी 14 मार्च को अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम देशभर में हो रहा है।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए