Delhi Politics : अरविंद केजरीवाल को भी जाना होगा जेल की सलाखों के पीछे : सुनील यादव

दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष ने कहा – बिना मुख्यमंत्री के दिल्ली सरकार में नहीं होता है कोई काम 

शराब घोटाले में गिरफ्तार किये गये मनीष सिसोदिया के मामले में दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल जाने से नहीं बच सकते हैं। बीजेपी नेता का कहना है मुख्यमंत्री की सहमति बिना कोई काम दिल्ली सरकार में नहीं होता है। बिना केजरीवाल की सहमति के मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाला नहीं किया है। केजरीवाल दिल्ली के लोगों के अपराधी हैं। शिक्षा मंत्री को उन्होंने शराब बेचने का काम दे दिया था। मनीष सिसोदिया ने एक पर एक फ्री बोतल योजना लाकर दिल्ली के युवाओं को नशेड़ी बनाने का काम शुरू कर दिया था। जिस व्यक्ति के हाथ में दिल्ली के युवाओं का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी थी वह व्यक्ति उन युवाओं को नशेड़ी बनाकर उनका भविष्य बिगाड़ने में लग गया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी को ललकारते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली के युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है, अरविंद केजरीवाल के सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और एक-एक कर सभी को जेल जाना है। अरविंद केजरीवाल को भी जेल जाना ही पड़ेगा।

सुनील यादव ने कहा है कि ये लोग देश की राजनीति बदलने आये थे और खुद बदल गये। दूसरी पार्टियों पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी के नेता आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पाटी के असली चेहरे लोगों के सामने लाने में लगी है। गत चुनाव में अरविंद केजरीवाल के सामने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सुनील यादव ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल दिन भर झूठ बोलते रहते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को चैलेंज दिया कि जितने भी वादे केजरीवाल ने किये हैं उनमें से एक भी वादा उन्होंने पूरा किया हो तो बताएं। पानी और बिजली को फ्री में देने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के समय से ही पानी का कोई बिल दिल्लीवासियों का नहीं आता है। जहां तक फ्री बिजली की बात है तो स्लिम बस्तियों में तो पहले से ही मीटर नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की व्यवस्था का फायदा केजरीवाल उठा रहे हैं और जनता के बीच वाहवाही बटोर रहे हैं।

दरअसल सुनील यादव गत दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा बीजेपी प्रत्याशी रहे रहे हैं। उस समय सुनील यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हैं। वह पेशे से वकील हैं और शुरुआत से ही सामाजिक कार्यों में आगे रहे हैं। वर्ष 2017 में उन्हें भाजपा ने एंड्रयूज गंज से नगर निगम पार्षद का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो इस चुनाव में हार गए थे। सुनील यादव सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आते हैं।

  • Related Posts

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक