Land For Jobs Scam Case: दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक ED की रेड, लालू यादव की बेटियों के घर भी पहुंची एजेंसी

Land For Jobs Scam: सीबीआई ने इस मामले में दो दिन पहले ही लालू यादव से पूछताछ की थी. वहीं राबड़ी देवी से भी पटना में पूछताछ की गई थी. CBI की पूछताछ के बाद अब ED ने छापेमार कार्रवाई की है.

ED Raid In Delhi: लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (10 मार्च) को दिल्ली, मुंबई और पटना में कई जगहों पर छापेमारी की. जानकारी है कि ईडी की टीम ने दिल्ली में 15 जगहों पर रेड मारी है, जिसमें लालू यादव की बेटियों के घर पर शामिल हैं. इसी के साथ पटना में आरजेडी के पूर्व विधायक के अबू दोजाना (Abu Dojana) के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है और छापेमारी जारी है. पूर्व MLA अबू दोजाना पेशे से बिल्डर हैं.
जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अभी दो दिन पहले सीबीआई की टीम ने लालू यादव से दिल्ली में पूछताछ की थी. वहीं शुक्रवार को ईडी ने दो राज्यों में छापेमारी कार्रवाई की है. जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है. हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है.

तेजस्वी के घर पर रेड, परिवार के सदस्यों से पूछताछ

ईडी ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के घर भी छापा मारा है. सूत्रों से ये भी पता चला है कि ईडी की टीम लालू यादव के परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी कर रही है. जमीन के बदले नौकरी के मामले में जितने भी लोग शामिल हैं, ईडी सभी से पूछताछ कर रही है.

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?

 

यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में जमीन दे कर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर ‘ग्रुप-डी’ की नौकरी दिए जाने से संबंधित है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित रेलवे के विभिन्न जोन में 2004-2009 के दौरान ग्रुप-डी पदों पर नियुक्त किया गया और इसके बदले में उन लोगों ने या उनके परिवार के सदस्यों ने लालू यादव और एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम पर अपनी जमीन दी. बाद में इस कंपनी का स्वामित्व प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने अपने हाथ में ले लिया था.

ये भी आरोप लगाया गया है कि पटना में लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने पांच बिक्री सौदों, दो उपहार सौदों के माध्यम से 1,05,292 वर्ग फुट जमीन लोगों से ली. इसके लिए विक्रेताओं को नगद भुगतान करने को कहा गया. इस जमीन की कीमत वर्तमान ‘सर्किल रेट; के अनुसार 4.32 करोड़ रुपये है, लेकिन लालू प्रसाद के परिवार को यह जमीन इससे बहुत कम दाम में बेची गई.

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?