5वीं बार नागालैंड के सीएम बने नेफ्यू रियो, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी हुए शरीक

नेशनल पीपुल्स (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने लगतार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और अन्य लोग शामिल हुए। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने संगमा को शपथ दिलाई। वहीं नागालैंड में भी आज ही शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में भी पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मोैजूद रहे। दूसरी ओर दिल्ली मं सीबीआई लैंड फॉर र्जाब केस में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ कर रही है। इससे एक दिन पहले राबड़ी देी से भी इस मामले में पूछताछ की गई थी। उधर तिहाड़ जेल में सीबीआई आज दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी पूछताछ करेगी। इन खबरों पर दिनभर नजर बनी रहेगी।

लालू यादव से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू

दिल्ली मीसा भारती के घर सीबीआई की टीम दोबारा पहुंची है। यहां लालू प्रसाद यादव से लैंडफॉर जॉब केस में सीबीआई की पूछताछ जारी है। सीबीआई ने इससे पहले  2 घंटे तक लालू प्रसद यादव से पूछतताछ की थी।
नेफ्यू रियो ने ली सीएम पद की शपथ
नेफ्यू ने 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें नागलैंड से राज्यपाल ला गनेसन ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

मेघालय में दो होंंगे डिप्टी चीफ मिनिस्टर

अलेक्जेंडर लाल हेक, डॉ. अम्परीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कॉमिंगोन यंबन ने नई एनपीपी के नेतृत्व वाली मेघालय सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। प्रेस्टन टाइनसांग और स्नियावभालंगा धर ने शिलांग में मेघालय के उप मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने एनपीपी के प्रस्टोन त्यनसोंग और भाजपा के अलेक्जेंडर लालू हेक समेत १२ सदस्यीय मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई। मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में कोनराड संगमा के शपत ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री शामिल हुए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मेघालय सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेघालय सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
यूडीपी के शीर्ष नेताओं ने मेघालय में एनपीपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर वैकल्पिक गठबंधन बनाने की कोशिश की थी। सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं के प्रयासों से मेघालय में भी सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया था। तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने गैर बीजेपी सरकार बनाने की एनपीपी को यूडीएफ और पीडीएफ ने समर्थन पत्र दे दिया था। एनपीपी के 26 और यूडीएफ यानी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के 11 विधायक जीतकर आये हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में एनपीपी को बीजेपी के 2 और कुछ अन्य विधायकों का भी समर्थन पहले ही मिल चुका है। कल यूडीएफ के अलावा पीपल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भी कोनराड को समर्थन का लेटर दिया था।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा