जेल में भगवद् गीता पढ़ेंगे मनीष स‍िसोद‍िया, चश्मा, डायरी और पेन भी रख सकेंगे साथ, व‍िपश्‍यना सेल में रखने की गुहार

सिसोदिया की कोर्ट से एक और गुहार थी कि उनको विपश्यना (मेडिटेशन) सेल में रखा जाए। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को हिदायत दी कि उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।

अरविंद केजरीवाल के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में भगवद् गीता का पाठ करेंगे। उनको विपश्यना सेल में रखा जा सकता है। वहां वो अपने साथ चश्मा, डायरी और पेन भी साथ रख सकेंगे। सिसोदिया ने दिल्ली की एक कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उनको चश्मा, डायरी, पेन के साथ भगवद् गीता अपने साथ ले जाने की इजाजत दी जाए। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। सिसोदिया की कोर्ट से एक और गुहार थी कि उनको विपश्यना (मेडिटेशन) सेल में रखा जाए। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को हिदायत दी कि उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।

कोर्ट ने सिसोदिया को कुछ दवाएं भी अपने साथ ले जाने की अनुमति दी। ध्यान रहे कि सीबीआई ने सिसोदिया का MLC (मेडिको लीगल टेस्ट) कराया था। इसके मुताबिक सिसोदिया को जेल में रहने के दौरान कुछ दवाओं की जरूरत पड़ेगी। कोर्ट ने जेल अथॉरिटी को आदेश दिया कि उनको जरूरी दवाएं मुहैया कराई जाए।

सात दिनों की सीबीआई कस्टडी के बाद सोमवार को मनीष सिसोदिया फिर से दिल्ली की कोर्ट में पेश किए गए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला किया कि 20 मार्च तक उनको न्यायिक हिरासत में रखा जाए। अब वो तिहाड़ जेल में रहेंगे जबकि अभी तक सीबीआई के लॉकअप में थे। कोर्ट ने आदेश दिया कि 20 मार्च को दोपहर दो बजे उनको फिर से अदालत में पेश किया जाए।

गौरतलब है कि सिसोदिया को शराब घोटाले में सीबीआई ने अरेस्ट किया था। उसके बाद से ही आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है। अरविंद केजरीवाल का तो यहां तक कहना है कि सिसोदिया जैसे साधु संत को केंद्र ने गिरफ्तार किया। पीएम नरेंद्र मोदी को शर्म आनी चाहिए।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading
    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई