Sahara Protest : कल राजस्थान के बाड़मेर जिले में होगी मदन लाल आजाद की दूसरी भारत यात्रा : बृजमोहन योगी

सत्याग्रह कर ठगी पीड़ितों की लड़ी जाएगी लड़ाई

सहारा के साथ ही दूसरी ठगी कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मदन लाल आजाद की दूसरी भारत यात्रा कल यानी कि 28 फरवरी को राजस्थान के बाड़मेर जिले में पहुंचेगी।

यह जानकारी राजस्थान के प्रवक्ता बृजमोहन योगी ने दी। यात्रा का प्रचार-प्रसार करते हुए उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को जप तप के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद राजस्थान के बाड़मेर जिले में निवेशकों की लड़ाई लड़ने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को देशभर के सभी जिलाधिकारियों के कार्यालयों को घेरा जाना है। राजस्थान में भी सभी जिलाधिकारियों के कार्यालयों को घेरेंगे और जो डीएम बड्स एक्ट के तहत निवेशकों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं निवेशकों को टरका दे रहे हैं उन्हें दंडित भी कराएंगे। उन्होंने निवेशकों ओैर कार्यकर्तरओं का आह्वान किया है कि वे लोग 28 तारीख को अपने दस्तावेज लेकर तैयार रहें।
उन्होंने मदनलाल आजाद की लड़ाई पर गोरवान्वित होते हुए कहा कि मदन लाल आजाद की निष्पक्ष और जमीनी लड़ाई ने निवेशकों के मन में भुगतान की उम्मीद जगाई है। उनका कहना है कि यदि 23 मार्च शहीदी दिवस तक भुगतान नहीं हुआ है तो शहीदी दिवस पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर लाखों की संख्या में निवेशक पहुंचेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अपने भुगतान के लिए न केवल ठगी कंपनियों बल्कि सरकारों से भी टकराया जाए। उन्होंने कहा कि जप तप संगठन राजस्थान में सभी ठगी पीड़ितों का पैसा दिलवाकर ही दम लेगा बस बेईमानों को सबक सिखाने की जरूरत है।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम