अल्लाह शब्द संस्कृति से आया, निश्चलानंद सरस्वती बोले, दुनिया में केवल हिन्दू सनातन धर्म ही एकमात्र रिलीजन

पुरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चिलानंद सरस्वती ने जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी के ओम वाले बयान पर पलटवार किया है। निश्चिलानंद सरस्वती ने कहा है कि अल्लाह शब्द संस्कृत शब्द है। उन्होंने कहा कि धर्म पर सवाल उठाने वाले लोग हमारे संस्कृत व्याकरण का अध्ययन करें क्योंकि हम सबके पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य ही थे। इनके साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम का भी समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि विश्व में एक ही धर्म है हिन्दू सनातन धर्म। उन्होंने कहा कि बाकी सभी धर्म सिर्फ संप्रदाय हैं। धर्म पर सवाल उठाने वाले पहले संस्कृत व्याकरण सीख लें। हम सभी सनातनी वैदिक आर्य थे। शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि रामचरितमानस पर सवाल उठाने वालों को चाणक्य नीति पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मांे के शास्त्रों के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत किसी में नहीं है। निश्चिलानंद सदरस्वती ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को भटकने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भगवान का नाम लेकर अच्छा करते है। वह कभी नहीं कहते कि उन्होंने कोई चमत्कार किया है। वह कहते हैं कि जो कुछ भी हुआ है वह भगवान हनुमान की शक्ति के कारण हुआ है।
जगदगुरु शंकरचार्य वाराणसी दौर पर हैं। मंगलवार को उन्होंने वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर प्रेस वार्ता की थी। पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि २०१४ में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि वह देश को लूटने वाले नहीं हैं और अपने घर को भरने वाले भी नहीं हैं।
दरअसल इस्लामिक धर्मगुरु अरशद मदनी ने बयान दिया था कि ओम और अल्लाह एक ही हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि जब धरती पर कोई नहीं था तब मनु किसे पूजते थे। उन्होंने कहा कि आदम हिन्दू और मुसलमान दोनों के पूर्वज हैं। जब मदनी ने यह यह बयान दिया तो वहां पर जैन धर्म गुरु लोकेश मुनि भी बैठे थे लेकिन मंच छोड़कर चले गये। बता दें कि वहां हर धर्म के लोग बैठे थे।

  • Related Posts

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत…

    Continue reading
    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

     सौरभ कुमार केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    • By TN15
    • August 3, 2026
    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    • By TN15
    • August 3, 2026
    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –

    • By TN15
    • August 3, 2026
    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –