कल सुबह प्रोटेस्ट को जिलाधिकारी कार्यालय उरई पहुंचें कार्यकर्ता : हरीकिशुन सिंह करण मौखरी

जप तप के जालौन अध्यक्ष ने कहा, जिलाधिकारी को दिया जाएगा ज्ञापन 

ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (तप जप) जालौन के जिलाध्यक्ष हरीकिशुन सिंह करण मौखरी ने कल होने वाले प्रोटेस्ट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, उरई नगर के सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि कल यानी कि 17 फरवरी को सुबह 10.00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट उरई में प्रोटेस्ट होगा। उन्होंने कहा है कि क्योंकि भुगतान आवेदन लेने में अब जिला प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। उरई तहसील में नोटिस चिपका दिया है कि 2.00 बजे के बाद भुगतान आवेदन  नहीं लेंगे और कई गरीब लोग जो दूरदराज क्षेत्र से आये थे आज लाइन में खड़े खड़े थक गए और 2 बजे उन्हें भगा दिया गया।
  इसी तरह से एडीएम कार्यालय में जो एक काउंन्टर खोला गया था उसको भी आज बन्द कर दिया गया है । जबकि अपनी यूनियन की प्रमुख मांग यह है कि जो ए0 डी0 एम0 महोदया के कार्यालय में काउंन्टर खोला गया है ,उस काउंन्टर को अनवरत रूप से जारी रखा जाए ।  दूसरी बात यह है कि किसी भी तहसील का निवेशक हो ,उसका भुगतान आवेदन किसी भी तहसील की खिड़की के काउंटर पर जमा हो जाएगा ।ले किन उरई में तहसील के कर्मचारी केवल उरई तहसील के ही भुगतान आवेदन जमा कर रहे हैं । दूसरी तहसील के भुगतान आवेदन नहीं ले रहे हैं। अभी कई बेचारे गरीब निवेशकों को यह पता नहीं है कि हर तहसील में काउंन्टर खुल चुके हैं । उनको केवल यह पता है कि उरई में एडीएम महोदया के कार्यालय में ही भुगतान आवेदन जमा हो रहे हैं ।लेकिन तहसील प्रशासन इन सब बातों की अनदेखी कर रहा है ।इसलिए कल जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन देना है ।सभी लोग समय सुबह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट में उपस्थित हों।
  • Related Posts

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर…

    Continue reading
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    • By TN15
    • August 18, 2026
    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा