Kisan Andolan : रीवा में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध करते हुए 100 किसान गिरफ्तार

किसान नेता डॉ. सुनीलम ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बीजेपी सरकार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से की

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और कांग्रेस से बीजेपी में गये वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश रीवा में 100 किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एमएसपी गारंटी कानून के साथ ही दूसरी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का विरोध जता रहे थे।
इन नेताओं का कहना था कि बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. सुनीलम ने इस गिरफ्तारी का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज ने अंग्रेजी हुकूमत की यादें ताजा कर दी हैं। इस सरकार में अपनी बात कहने का भी अधिकार नहीं है। अन्नदाता को अपनी मांगें रखने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है। जेलों में डाला जा रहा है। इन अराजक नीतियों का किसान विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। सरकार की इस वादाखिलाफी का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी